मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

*14- जनवरी – बुधवार*-कश्मीर में LoC के पास दिखे संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन, सेना ने फायरिंग की तो PoK की ओर भागे, 3 दिन में दूसरा मामला

On: January 14, 2026 12:31 PM
Follow Us:
---Advertisement---

 

*सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

*14- जनवरी – बुधवार*-कश्मीर में LoC के पास दिखे संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन, सेना ने फायरिंग की तो PoK की ओर भागे, 3 दिन में दूसरा मामल

*2* गुजरात में भारत की दूसरी बीएसएल-4 लैब का शिलान्यास: अमित शाह बोले- विदेश पर निर्भरता खत्म होगी

*3* शाह ने बताया कि इस प्रयोगशाला के सक्रिय होने के बाद नमूनों का परीक्षण तेजी से किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि भारत में 1.4 अरब की जनसंख्या होने के बावजूद अब तक केवल पुणे के राष्ट्रीय वायरोलॉजी संस्थान में एक ही बीएसएल-4 प्रयोगशाला थी, जिसके कारण नमूने सैकड़ों किलोमीटर दूर भेजने पड़ते थे।

*4* विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के साथ फोन पर बातचीत की, जिसमें व्यापार, दुर्लभ खनिज, परमाणु ऊर्जा और रक्षा के क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की गई।

*5* ISRO का रॉकेट फेल, फिर भी स्पेनिश सैटेलाइट एक्टिव, स्पेस से सिग्नल भेजा; कंपनी बोली- किस रास्ते से पहुंचा, पता लगा रहे

*6* 20 जनवरी को भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं नितिन नबीन, 19 को दाखिल करेंगे नामांकन

*7* ‘चुनावी कामों के लिए नागरिकता जांचने का हमें अधिकार’, एसआईआर पर सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की दलील

*8* ‘आरटीई के तहत 25 प्रतिशत आरक्षण लागू करना राष्ट्रीय मिशन हो’, सुप्रीम कोर्ट ने दिया राज्य सरकारों को निर्देश

*9* जम्मू-कश्मीर में LG ने 5 सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त किया, आतंकी संगठनों के लिए काम करने का आरोप; 5 साल में 85 कर्मचारी हटाए गए

*10* कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया सत्ता परिवर्तन की खबरों को अफवाह बताया है। वहीं दूसरी तरफ डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार और राहुल गांधी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों नेताओं के बीच हेलीपैड पर हुए गुफ्तगू ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।

*11* महाराष्ट्र में बीएमसी सहित 29 नगर निगमों के चुनाव 15 जनवरी, 2026 को कराए जाएंगे। यह चुनाव एक ही चरण में होंगे। मतदाता चुनाव में आसानी से वोट कर सकें इसके लिए सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा की गई है।  ग्रेटर मुंबई के सभी पोलिंग स्टेशनों पर सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक वोटिंग होगी। नतीजे 16 जनवरी, 2026 को घोषित किए जाएंगे।

*12* मधुमेह या आर्थिक आपदा: भारत पर पड़ेगा 946 लाख करोड़ का बोझ, देश में 21.2 करोड़ पीड़ित; इतनो को इलाज भी नहीं…

*13* यह रिपोर्ट ऐसे समय सामने आई है जब देश में 21.2 करोड़ लोग मधुमेह से पीड़ित हैं और इनमें से लगभग 62 प्रतिशत मरीजों को अब तक समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। यह रकम भारत के वार्षिक बजट और जीडीपी के बड़े हिस्से के बराबर बैठती है, इसलिए मधुमेह को आर्थिक आपदा कहा जा रहा है।

*14* अहमदाबाद में पतंगबाजी के लिए छतों का किराया 1.5 लाख, पतंगें, खाना-पीना भी साथ; जितनी ज्यादा ऊंची छत, उतना ज्यादा किराया

*15* ट्रम्प बोले-प्रदर्शन जारी रखें, सरकारी इमारतों पर कब्जा कर लें, मदद रास्ते में है; ईरान ने कहा- ट्रम्प-नेतन्याहू हमारे लोगों के हत्यारे; अब तक 2000 मौतें

*16* विनाशकारी नतीजे…’, ईरान में प्रदर्शनकारियों को ट्रंप की मदद के दावे पर रूस की कड़ी चेतावनी

*17* दिल्ली में तापमान 3°C, यूपी में 2.1°C दर्ज, बिजनौर में कोहरे में बस पलटी, 38 घायल; राजस्थान के 10 शहरों में तापमान 5°C से नीचे

*18* मुंबई ने गुजरात को लगातार 8वां WPL मैच हराया, 193 का टारगेट 3 विकेट खोकर चेज किया, कप्तान हरमनप्रीत कौर की फिफ्टी

*19* भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। भारत ने वडोदरा में खेले गए पहले मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली थी और अब उसकी नजरें दूसरे मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर टिकी होंगी।
*==============================*

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Releted Post

मांझी।मांझी नगर पंचायत के शनिचरा बाजार स्थित मेन रोड पर श्री पाली क्लीनिक वेलनेस सेंटर का उद्घाटन

मांझी। बिहार के नवनियुक्त स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के कार्यभार संभालने के बाद

बिहार में एक नींबू तोड़ने पर बच्चे को पीट-पीट कर मार डाला, भीड़ बदला लेने पहुंची तो हुआ पथराव; 60 थानों की पुलिस तैनात*

*पटना हाई कोर्ट परिसर में बजे सायरन, उतरे कमांडो; ATS ने परखी सुरक्षा, बस हाईजैक और आतंकियों से मुठभेड़ का मॉक ड्रिल* बिहार की राजधानी पटना का उच्च न्यायालय परिसर आज उस समय किसी आपातकालीन स्थिति में नजर आने लगा, जब अचानक सुरक्षा बलों की गाड़ियां सायरन बजाते हुए परिसर में दाखिल हुईं। दरअसल, यह कोई वास्तविक हमला नहीं बल्कि बिहार पुलिस की एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) द्वारा आयोजित एक सघन मॉक ड्रिल थी। इसका मुख्य उद्देश्य किसी भी संभावित आतंकी खतरे या आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेना था। *धमकियों के बीच सुरक्षा का कड़ा इम्तहान* पिछले कुछ समय से बिहार के विभिन्न न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं। इसी कड़ी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों को परखने के लिए यह युद्धाभ्यास किया गया। इस विशेष ऑपरेशन को पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू और अन्य न्यायाधीशों ने स्वयं अपनी उपस्थिति में देखा और एटीएस टीम की कार्यकुशलता का अवलोकन किया। *बस हाईजैक और बंधक संकट का रिहर्सल* मॉक ड्रिल के दौरान एक बेहद चुनौतीपूर्ण स्थिति तैयार की गई थी। अभ्यास में दिखाया गया कि पटना से राजगीर जा रही वैज्ञानिकों की एक बस को आतंकियों ने हाईजैक कर लिया है और हाई कोर्ट परिसर के भीतर कुछ लोगों को बंधक बना लिया गया है। सूचना मिलते ही एटीएस के कमांडो पूरी तैयारी के साथ एक्शन मोड में आ गए। *कमांडोज और डॉग स्क्वायड का एक्शन* एटीएस की टीम ने अत्याधुनिक रणनीतियों का पालन करते हुए पूरे परिसर की घेराबंदी की। इस ऑपरेशन में विभिन्न दस्ते शामिल थे। कमांडोज ने बिना समय गंवाए परिसर को चारों तरफ से घेर लिया। डॉग स्क्वायड ने संदिग्ध वस्तुओं की पहचान की, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने का सफल प्रदर्शन किया। अत्याधुनिक हथियारों से लैस एटीएस कमांडोज ने आतंकियों के साथ मुठभेड़ का प्रदर्शन किया और सभी बंधकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बड़हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्याकांड में संलिप्त 01 अभियुक्त गिरफ्तार

*निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 75 हजार रिश्वत लेते हुए SBI फील्ड ऑफिसर गिरफ्तार, जानिए पूरी खबर*

Leave a Comment