पाली क्लीनिक वेलनेस सेंटर का हुआ उद्घाटन
मांझी।मांझी नगर पंचायत के शनिचरा बाजार स्थित मेन रोड पर श्री पाली क्लीनिक वेलनेस सेंटर का उद्घाटन बुधवार को हुआ। उद्घाटन मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रोहित कुमार और मांझी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि विशाल कुमार उर्फ बिट्टू राय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान बिट्टू राय ने कहा कि मांझी के लोगों को बेहतर इलाज के लिये छपरा जाना पड़ता था।लेकिन नगर पंचायत में पाली क्लिनिक के खुलने से सभी प्रकार का इमरजेंसी सेवा मांझी में ही मिलेगा।लोगों को बाहर जाने के साथ समय और साथ पैसा का भी बचत होगा।पाली क्लिनिक संचालक डॉ विशाल कुमार दुबे ने बताया कि इस क्लिनिक में सभी रोग के साथ शिशु, गठिया, अस्थमा सुगर आदी मुख्य रूप से स्त्री सम्बंधित रोग के लिए विशेषज्ञ भी सेवा देंगे। मौके पर बड़ी संख्या में रोगियों के साथ ग्रामीण मौजूद थे।






