मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मशरक थानान्तर्गत रामजानकी मंदिर से चोरी की गई अष्टधातु की मुर्तियों का सफल उद्भदन, 03 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार*

On: January 13, 2026 1:53 AM
Follow Us:
---Advertisement---
  • *मशरक थानान्तर्गत रामजानकी मंदिर से चोरी की गई अष्टधातु की मुर्तियों का सफल उद्भदन, 03 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

दिनांक-04/05.01.2026 की रात्रि में मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत मशरक थाना के समीप स्थित श्री राम जानकी शिव मंदिर से अज्ञात चोरों द्वारा श्री राम, माता जानकी एवं लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्तियों की चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में मशरक थाना कांड संख्या-04/26, दिनांक 05.01. 2026 दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन में कांड के शीघ्र उद्भेदन एवं चोरी की गई मूर्तियों की बरामदगी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मढ़ौरा-2, श्री संजय कुमार सुधांशु के नेतृत्व में SIT टीम गठित कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

अनुसंधान के क्रम में त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों एवं मानवीय सूचना के आधार पर मात्र 07 दिनों के भीतर कांड का सफल उभेदन किया गया तथा कांड में संलिप्त 03 अभियुक्तों अखिलेश तिवारी, मुन्ना सहनी एवं संजय सहनी को गिरफ्तार किया गया।

उक्त अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में संलिप्त अपराधी सोनू सहनी के घर से श्री राम एवं लक्ष्मण की दो अष्टधातु की मूर्तियां बरामद की गईं, साथ ही राजन सहनी के फुस के मड़ई मे जमीन के नीचे गड़े स्थल से माता जानकी की अष्टधातु की मूर्ति बरामद की गई।

कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है तथा मामले में अग्रतर

विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।।

> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-

1. अखिलेश तिवारी, पिता-स्व० चन्द्रमा तिवारी, साकिन मशरक तख्त, थाना-मशरक, जिला-सारण।

2. मुन्ना सहनी, पिता-मोहन सहनी, साकिन-गोपी छपरा, थाना-केसरिया, जिला-पूर्वी चंपारण ।

3. संजय सिंह, पिता-शंभू सिंह, साकिन जमुनियाँ, थाना-भोपतपुर, जिला-पूर्वी चंपारण।

➤ जप्त सामानो की विवरणीः-

1. भगवान श्री राम का अष्टधातु की मूर्ति-01, 2. माता जानकी की अष्टधातु की मूर्ति-01, 3. लक्ष्मण

का अष्टधातु की मूर्ति-01 बरामद।

> टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी / कर्मी :-

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मढ़ौरा-02

थानाध्यक्ष, मशरक थाना एवं थाना के अन्य पदाधिकारी/कर्मी। थानाध्यक्ष, इसुआपुर थाना एवं थाना के अन्य पदाधिकारी/कर्मी।

जिला आसूचना इकाई, सारण।

सारण पुलिस, आपकी सेवा में सदैव तत्पर…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Releted Post

मांझी।मांझी नगर पंचायत के शनिचरा बाजार स्थित मेन रोड पर श्री पाली क्लीनिक वेलनेस सेंटर का उद्घाटन

मांझी। बिहार के नवनियुक्त स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के कार्यभार संभालने के बाद

बिहार में एक नींबू तोड़ने पर बच्चे को पीट-पीट कर मार डाला, भीड़ बदला लेने पहुंची तो हुआ पथराव; 60 थानों की पुलिस तैनात*

*पटना हाई कोर्ट परिसर में बजे सायरन, उतरे कमांडो; ATS ने परखी सुरक्षा, बस हाईजैक और आतंकियों से मुठभेड़ का मॉक ड्रिल* बिहार की राजधानी पटना का उच्च न्यायालय परिसर आज उस समय किसी आपातकालीन स्थिति में नजर आने लगा, जब अचानक सुरक्षा बलों की गाड़ियां सायरन बजाते हुए परिसर में दाखिल हुईं। दरअसल, यह कोई वास्तविक हमला नहीं बल्कि बिहार पुलिस की एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) द्वारा आयोजित एक सघन मॉक ड्रिल थी। इसका मुख्य उद्देश्य किसी भी संभावित आतंकी खतरे या आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेना था। *धमकियों के बीच सुरक्षा का कड़ा इम्तहान* पिछले कुछ समय से बिहार के विभिन्न न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं। इसी कड़ी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों को परखने के लिए यह युद्धाभ्यास किया गया। इस विशेष ऑपरेशन को पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू और अन्य न्यायाधीशों ने स्वयं अपनी उपस्थिति में देखा और एटीएस टीम की कार्यकुशलता का अवलोकन किया। *बस हाईजैक और बंधक संकट का रिहर्सल* मॉक ड्रिल के दौरान एक बेहद चुनौतीपूर्ण स्थिति तैयार की गई थी। अभ्यास में दिखाया गया कि पटना से राजगीर जा रही वैज्ञानिकों की एक बस को आतंकियों ने हाईजैक कर लिया है और हाई कोर्ट परिसर के भीतर कुछ लोगों को बंधक बना लिया गया है। सूचना मिलते ही एटीएस के कमांडो पूरी तैयारी के साथ एक्शन मोड में आ गए। *कमांडोज और डॉग स्क्वायड का एक्शन* एटीएस की टीम ने अत्याधुनिक रणनीतियों का पालन करते हुए पूरे परिसर की घेराबंदी की। इस ऑपरेशन में विभिन्न दस्ते शामिल थे। कमांडोज ने बिना समय गंवाए परिसर को चारों तरफ से घेर लिया। डॉग स्क्वायड ने संदिग्ध वस्तुओं की पहचान की, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने का सफल प्रदर्शन किया। अत्याधुनिक हथियारों से लैस एटीएस कमांडोज ने आतंकियों के साथ मुठभेड़ का प्रदर्शन किया और सभी बंधकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बड़हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्याकांड में संलिप्त 01 अभियुक्त गिरफ्तार

*निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 75 हजार रिश्वत लेते हुए SBI फील्ड ऑफिसर गिरफ्तार, जानिए पूरी खबर*

Leave a Comment