मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

*जहां न्याय मिलना था, वहीं चल रहा था सौदा, मुंशी बना दलाल, निगरानी ने किया गिरफ्तार*

On: April 12, 2026 12:07 AM
Follow Us:
---Advertisement---

*जहां न्याय मिलना था, वहीं चल रहा था सौदा, मुंशी बना दलाल, निगरानी ने किया गिरफ्तार*

पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर थाना में एक बड़ा भ्रष्टाचार का मामला उजागर हुआ है मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात की भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के बावजूद एक अनाधिकृत व्यक्ति थाना परिसर में मुंशी का काम कर रहा था और लोगों से अवैध वसूली कर रहा था। *आर्म्स लाइसेंस बनवाने के नाम पर मांगी थी रिश्वत* निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए इंतखाब आलम नामक व्यक्ति को 14,000 रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि आरोपी खुद को थाना का मुंशी बताकर आर्म्स लाइसेंस बनवाने के नाम पर एक पूर्व सैनिक से पैसे ले रहा था। *जाल बिछाकर आरोपी को निगरानी ने पकड़ा* शिकायत मिलने के बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की राशि ली, उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पूछताछ के लिए अपने साथ ले जाया गया है। *पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल* इस घटना ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर एक बाहरी व्यक्ति थाना के अंदर बैठकर कैसे काम कर रहा था और इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को क्यों नहीं थी। फिलहाल निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पूरे मामले की जांच में जुटा है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस प्रकरण में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Releted Post

मांझी।मांझी नगर पंचायत के शनिचरा बाजार स्थित मेन रोड पर श्री पाली क्लीनिक वेलनेस सेंटर का उद्घाटन

मांझी। बिहार के नवनियुक्त स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के कार्यभार संभालने के बाद

बिहार में एक नींबू तोड़ने पर बच्चे को पीट-पीट कर मार डाला, भीड़ बदला लेने पहुंची तो हुआ पथराव; 60 थानों की पुलिस तैनात*

*पटना हाई कोर्ट परिसर में बजे सायरन, उतरे कमांडो; ATS ने परखी सुरक्षा, बस हाईजैक और आतंकियों से मुठभेड़ का मॉक ड्रिल* बिहार की राजधानी पटना का उच्च न्यायालय परिसर आज उस समय किसी आपातकालीन स्थिति में नजर आने लगा, जब अचानक सुरक्षा बलों की गाड़ियां सायरन बजाते हुए परिसर में दाखिल हुईं। दरअसल, यह कोई वास्तविक हमला नहीं बल्कि बिहार पुलिस की एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) द्वारा आयोजित एक सघन मॉक ड्रिल थी। इसका मुख्य उद्देश्य किसी भी संभावित आतंकी खतरे या आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेना था। *धमकियों के बीच सुरक्षा का कड़ा इम्तहान* पिछले कुछ समय से बिहार के विभिन्न न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं। इसी कड़ी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों को परखने के लिए यह युद्धाभ्यास किया गया। इस विशेष ऑपरेशन को पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू और अन्य न्यायाधीशों ने स्वयं अपनी उपस्थिति में देखा और एटीएस टीम की कार्यकुशलता का अवलोकन किया। *बस हाईजैक और बंधक संकट का रिहर्सल* मॉक ड्रिल के दौरान एक बेहद चुनौतीपूर्ण स्थिति तैयार की गई थी। अभ्यास में दिखाया गया कि पटना से राजगीर जा रही वैज्ञानिकों की एक बस को आतंकियों ने हाईजैक कर लिया है और हाई कोर्ट परिसर के भीतर कुछ लोगों को बंधक बना लिया गया है। सूचना मिलते ही एटीएस के कमांडो पूरी तैयारी के साथ एक्शन मोड में आ गए। *कमांडोज और डॉग स्क्वायड का एक्शन* एटीएस की टीम ने अत्याधुनिक रणनीतियों का पालन करते हुए पूरे परिसर की घेराबंदी की। इस ऑपरेशन में विभिन्न दस्ते शामिल थे। कमांडोज ने बिना समय गंवाए परिसर को चारों तरफ से घेर लिया। डॉग स्क्वायड ने संदिग्ध वस्तुओं की पहचान की, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने का सफल प्रदर्शन किया। अत्याधुनिक हथियारों से लैस एटीएस कमांडोज ने आतंकियों के साथ मुठभेड़ का प्रदर्शन किया और सभी बंधकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बड़हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्याकांड में संलिप्त 01 अभियुक्त गिरफ्तार

*निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 75 हजार रिश्वत लेते हुए SBI फील्ड ऑफिसर गिरफ्तार, जानिए पूरी खबर*

Leave a Comment