मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

हाजीपुर में दवा व्यवसायी से लूट मामले में शातिर अपराधी गिरफ्तार, 1.14 लाख और जेवरात बरामद*

On: February 16, 2026 12:02 PM
Follow Us:
---Advertisement---
  • *हाजीपुर में दवा व्यवसायी से लूट मामले में शातिर अपराधी गिरफ्तार, 1.14 लाख और जेवरात बरामद*

हाजीपुर। महनार थाना क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट बीते दिनों एक दवा व्यवसायी से लूट मामले में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किया गया बदमाश देसरी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी राजेश कुमार ठाकुर का पुत्र आदित्य ठाकुर बताया गया।उसके पास से पुलिस ने लूटी गई नगद रुपए लूट की घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अन्य सामान बरामद किया। वहीं गिरफ्तार किया गया आरोपी ने बीते 8 फरवरी को सहदेई थाना अंतर्गत एक किशोरी से लूट की बात भी स्वीकार किया है। यह जानकारी महनार एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी।
*एक लाख रुपए नगद की लूट* उन्होंने कहा कि बीते 13 फरवरी की रात्रि में महनार थानांतर्गत महनार निवासी अविनाश कुमार, पिता गोपाल प्रसाद वर्णवाल अपने महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के समीप स्थित दवा दुकान से घर जाने के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों द्वारा लगभग एक लाख रुपए नगद की लूट करने की घटना कारित की गई थी। *इस संदर्भ में महनार थाना कांड संख्या 60/26 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था।* घटना की गंभीरता को देखते हुए कांड के उद्भेदन एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महनार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष महनार एवं जिला आसूचना इकाई के साथ टीम का गठन किया गया था। *मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार* टीम द्वारा मानवीय आसूचना, तकनिकी, वैज्ञानिक अनुसंधान करते हुए बीते दिनो ग्राम सुल्तानपुर से लूट की घटना में शामिल एक अभियुक्त आदित्य ठाकुर को लूट की 1,14,690 रुपए नगद, दो मोबाइल, एक सोने की अंगूठी, 01 चांदी की अंगूठी, 01 चांदी का सिक्का, आधार कार्ड, पैन कार्ड व एटीएम कार्ड एवं लूट की घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया गया है।विदित हो कि उक्त बदमाश आदित्य ठाकुर के द्वारा ही सहदेई बुजुर्ग थाना अंतर्गत पिण्डोगी चौक पर बीते 8 फरवरी को ग्राम धधुआं, थाना-जन्दाहा निवासी किशोरी साह के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसमें देसरी, सहदेई थाना कांड संख्या 52/26 दर्ज की गई थी *महनार थाना कांड संख्या 370/20 दर्ज* जप्ती के दौरान पीड़ित का आधार कार्ड एवं पैन कार्ड बरामद किया गया है। पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्त के द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अपने अन्य साथियों के संबंध में भी खुलासा किया गया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी का आपराधिक इतिहास है। उसके विरुद्ध देसरी थाना कांड संख्या 23/21, 192/23,बिदुपुर थाना कांड संख्या 496/22,433/19, महुआ थाना कांड संख्या 370/20,महनार थाना कांड संख्या 370/20 दर्ज हैं,गौरतलब हो कि बीते दिनों महनार में एक दवा व्यवसाय से पिस्तौल के बल पर बाइक सवार दो बदमाशों ने नगद रुपए लूट लिया था। लूट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल एक बदमाश को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।
*बरामद सामान*👇🏻
लूटी गई नगद राशि 1,14,690
चांदी का एक सिक्का
चांदी का एक अंगूठी
सोने का एक अंगूठी
लूट की घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल
आधार कार्ड पैन कार्ड व एटीएम कार्ड

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Releted Post

मांझी।मांझी नगर पंचायत के शनिचरा बाजार स्थित मेन रोड पर श्री पाली क्लीनिक वेलनेस सेंटर का उद्घाटन

मांझी। बिहार के नवनियुक्त स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के कार्यभार संभालने के बाद

बिहार में एक नींबू तोड़ने पर बच्चे को पीट-पीट कर मार डाला, भीड़ बदला लेने पहुंची तो हुआ पथराव; 60 थानों की पुलिस तैनात*

*पटना हाई कोर्ट परिसर में बजे सायरन, उतरे कमांडो; ATS ने परखी सुरक्षा, बस हाईजैक और आतंकियों से मुठभेड़ का मॉक ड्रिल* बिहार की राजधानी पटना का उच्च न्यायालय परिसर आज उस समय किसी आपातकालीन स्थिति में नजर आने लगा, जब अचानक सुरक्षा बलों की गाड़ियां सायरन बजाते हुए परिसर में दाखिल हुईं। दरअसल, यह कोई वास्तविक हमला नहीं बल्कि बिहार पुलिस की एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) द्वारा आयोजित एक सघन मॉक ड्रिल थी। इसका मुख्य उद्देश्य किसी भी संभावित आतंकी खतरे या आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेना था। *धमकियों के बीच सुरक्षा का कड़ा इम्तहान* पिछले कुछ समय से बिहार के विभिन्न न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं। इसी कड़ी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों को परखने के लिए यह युद्धाभ्यास किया गया। इस विशेष ऑपरेशन को पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू और अन्य न्यायाधीशों ने स्वयं अपनी उपस्थिति में देखा और एटीएस टीम की कार्यकुशलता का अवलोकन किया। *बस हाईजैक और बंधक संकट का रिहर्सल* मॉक ड्रिल के दौरान एक बेहद चुनौतीपूर्ण स्थिति तैयार की गई थी। अभ्यास में दिखाया गया कि पटना से राजगीर जा रही वैज्ञानिकों की एक बस को आतंकियों ने हाईजैक कर लिया है और हाई कोर्ट परिसर के भीतर कुछ लोगों को बंधक बना लिया गया है। सूचना मिलते ही एटीएस के कमांडो पूरी तैयारी के साथ एक्शन मोड में आ गए। *कमांडोज और डॉग स्क्वायड का एक्शन* एटीएस की टीम ने अत्याधुनिक रणनीतियों का पालन करते हुए पूरे परिसर की घेराबंदी की। इस ऑपरेशन में विभिन्न दस्ते शामिल थे। कमांडोज ने बिना समय गंवाए परिसर को चारों तरफ से घेर लिया। डॉग स्क्वायड ने संदिग्ध वस्तुओं की पहचान की, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने का सफल प्रदर्शन किया। अत्याधुनिक हथियारों से लैस एटीएस कमांडोज ने आतंकियों के साथ मुठभेड़ का प्रदर्शन किया और सभी बंधकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बड़हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्याकांड में संलिप्त 01 अभियुक्त गिरफ्तार

*निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 75 हजार रिश्वत लेते हुए SBI फील्ड ऑफिसर गिरफ्तार, जानिए पूरी खबर*

Leave a Comment