मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मुंगेर में शराब माफिया पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला मामले में SP ने बड़ा खुलासा किया. पूरे मामले में

On: December 29, 2025 4:00 AM
Follow Us:
---Advertisement---

*पुलिस टीम पर हमला मामले में SP का बड़ा खुलासा, संदेह के घेरे में पुलिसकर्मियों की भूमिका*

मुंगेर में शराब माफिया पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला मामले में SP ने बड़ा खुलासा किया. पूरे मामले में पुलिसकर्मियों की भूमिका संदेह के घेरे में है.बीते 27 दिसंबर की देर शाम मुंगेर के नया राम नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटाम गांव में शराब माफियाओं को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमले के मामले में मुंगेर एसपी ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस की भूमिका भी संदेह के घेरे में आई है। एसपी ने बताया कि सभी पुलिसकर्मी मुफस्सिल थाना की क्यूआरटी टीम के सदस्य थे, जो बिना स्थानीय थाना को सूचना दिए सिविल ड्रेस में छापेमारी करने पहुंचे थे। इस प्रकरण में एक सिपाही सहित कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी की गई है, जबकि अन्य पुलिसकर्मियों पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात कही गई है।एसपी सैयद इमरान मसूद बताया कि शराब तस्करी की सूचना पर मुफस्सिल थाना की क्यूआरटी टीम सिविल ड्रेस में पटाम गांव पहुंची थी। स्थानीय थाना को बिना सूचित किए की गई यह कार्रवाई नियमों के विरुद्ध थी। इसी दौरान पुलिस टीम और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया और उसकी बाइक को भी क्षति पहुंची। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं जांच के दौरान क्यूआरटी टीम के आचरण को संदिग्ध पाया गया। इस मामले में सिपाही सुरेंद्र को भी गिरफ्तार किया गया है। एसपी के अनुसार, उसके मोबाइल फोन में कई संदिग्ध तथ्य मिले हैं। जांच में सामने आया है कि सिपाही को एक ‘स्पाई’ का फोन आया था, जिसके बाद वह अन्य सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचा, शराब तस्करों को पकड़कर वीडियो बनाया और कथित रूप से उगाही के उद्देश्य से दबाव बनाया गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ा और मारपीट की घटना हुई। फिलहाल इस मामले में एक सिपाही सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच जारी है। एसपी ने साफ किया है कि दोषी पाए जाने पर सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Releted Post

मांझी।मांझी नगर पंचायत के शनिचरा बाजार स्थित मेन रोड पर श्री पाली क्लीनिक वेलनेस सेंटर का उद्घाटन

मांझी। बिहार के नवनियुक्त स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के कार्यभार संभालने के बाद

बिहार में एक नींबू तोड़ने पर बच्चे को पीट-पीट कर मार डाला, भीड़ बदला लेने पहुंची तो हुआ पथराव; 60 थानों की पुलिस तैनात*

*पटना हाई कोर्ट परिसर में बजे सायरन, उतरे कमांडो; ATS ने परखी सुरक्षा, बस हाईजैक और आतंकियों से मुठभेड़ का मॉक ड्रिल* बिहार की राजधानी पटना का उच्च न्यायालय परिसर आज उस समय किसी आपातकालीन स्थिति में नजर आने लगा, जब अचानक सुरक्षा बलों की गाड़ियां सायरन बजाते हुए परिसर में दाखिल हुईं। दरअसल, यह कोई वास्तविक हमला नहीं बल्कि बिहार पुलिस की एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) द्वारा आयोजित एक सघन मॉक ड्रिल थी। इसका मुख्य उद्देश्य किसी भी संभावित आतंकी खतरे या आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेना था। *धमकियों के बीच सुरक्षा का कड़ा इम्तहान* पिछले कुछ समय से बिहार के विभिन्न न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं। इसी कड़ी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों को परखने के लिए यह युद्धाभ्यास किया गया। इस विशेष ऑपरेशन को पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू और अन्य न्यायाधीशों ने स्वयं अपनी उपस्थिति में देखा और एटीएस टीम की कार्यकुशलता का अवलोकन किया। *बस हाईजैक और बंधक संकट का रिहर्सल* मॉक ड्रिल के दौरान एक बेहद चुनौतीपूर्ण स्थिति तैयार की गई थी। अभ्यास में दिखाया गया कि पटना से राजगीर जा रही वैज्ञानिकों की एक बस को आतंकियों ने हाईजैक कर लिया है और हाई कोर्ट परिसर के भीतर कुछ लोगों को बंधक बना लिया गया है। सूचना मिलते ही एटीएस के कमांडो पूरी तैयारी के साथ एक्शन मोड में आ गए। *कमांडोज और डॉग स्क्वायड का एक्शन* एटीएस की टीम ने अत्याधुनिक रणनीतियों का पालन करते हुए पूरे परिसर की घेराबंदी की। इस ऑपरेशन में विभिन्न दस्ते शामिल थे। कमांडोज ने बिना समय गंवाए परिसर को चारों तरफ से घेर लिया। डॉग स्क्वायड ने संदिग्ध वस्तुओं की पहचान की, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने का सफल प्रदर्शन किया। अत्याधुनिक हथियारों से लैस एटीएस कमांडोज ने आतंकियों के साथ मुठभेड़ का प्रदर्शन किया और सभी बंधकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बड़हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्याकांड में संलिप्त 01 अभियुक्त गिरफ्तार

*निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 75 हजार रिश्वत लेते हुए SBI फील्ड ऑफिसर गिरफ्तार, जानिए पूरी खबर*

Leave a Comment