मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पुलिस बनकर कारोबारी को अगवा करने पहुंचे बदमाश,थाने का कॉन्ट्रैक्ट ड्राइवर निकला मास्टरमाइंड

On: December 23, 2025 2:26 AM
Follow Us:
---Advertisement---

पुलिस बनकर कारोबारी को अगवा करने पहुंचे बदमाश,थाने का कॉन्ट्रैक्ट ड्राइवर निकला मास्टरमाइंड

 

बिहार के कटिहार जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां नकली पुलिस टीम बनकर एक दुकानदार के अपहरण और अवैध वसूली की कोशिश की गई. हैरानी की बात यह है कि इस पूरे षड्यंत्र का मास्टरमाइंड खुद थाने में अनुबंध पर तैनात पुलिस ड्राइवर निकला. पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार है.घटना फलका थाना क्षेत्र के मोरसंडा गांव की है. जानकारी के मुताबिक, थाने में कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त चालक अमन कुमार अपने तीन साथियों के साथ एक सादी सफेद गाड़ी से गांव पहुंचा. आरोप है कि उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक दुकानदार मोहम्मद राहिल को जबरन दुकान से खींचकर गाड़ी में बैठाने की कोशिश की. आरोपियों ने दुकानदार से कहा कि ‘थाने में बड़ा बाबू बुला रहे हैं.’ *नकली पुलिस बनकर दुकानदार को उठाने की कोशिश* दुकानदार मोहम्मद राहिल को जब शक हुआ तो उसने जाने से इनकार कर दिया और शोर मचाना शुरू कर दिया. उसकी आवाज सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए. चारों लोग बिना वर्दी के थे, जिससे ग्रामीणों को संदेह हुआ और वो आक्रोशित हो गए. ग्रामीणों ने तत्काल मोबाइल से फलका थाना को सूचना दी.*इस बीच ग्रामीणों ने संदिग्ध गाड़ी की तलाशी ली,* जिसमें से प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप की चार बोतलें और दो नए मोबाइल फोन बरामद किए गए. सूचना मिलते ही फलका थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के पहुंचते ही एक आरोपी फरार हो गया, जबकि कॉन्ट्रैक्ट ड्राइवर अमन कुमार समेत तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया.*थाने का कॉन्ट्रैक्ट ड्राइवर निकला मास्टरमाइंड* गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन कुमार (24), अमित राज और बमबम कुमार यादव के रूप में हुई है. फरार आरोपी की पहचान ब्रजेश कुमार के तौर पर की गई है, जिसकी तलाश जारी है. पुलिस ने इस मामले में अपहरण के प्रयास और अवैध वसूली से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज किया है.पूरे मामले की पुष्टि करते हुए कटिहार के एएसपी अभिजीत कुमार सिंह ने बताया कि कॉन्ट्रैक्ट ड्राइवर छुट्टी लेकर गया था, लेकिन उसने पुलिस की पहचान का दुरुपयोग कर अपने साथियों के साथ इस घटना को अंजाम दिया. तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Releted Post

मांझी।मांझी नगर पंचायत के शनिचरा बाजार स्थित मेन रोड पर श्री पाली क्लीनिक वेलनेस सेंटर का उद्घाटन

मांझी। बिहार के नवनियुक्त स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के कार्यभार संभालने के बाद

बिहार में एक नींबू तोड़ने पर बच्चे को पीट-पीट कर मार डाला, भीड़ बदला लेने पहुंची तो हुआ पथराव; 60 थानों की पुलिस तैनात*

*पटना हाई कोर्ट परिसर में बजे सायरन, उतरे कमांडो; ATS ने परखी सुरक्षा, बस हाईजैक और आतंकियों से मुठभेड़ का मॉक ड्रिल* बिहार की राजधानी पटना का उच्च न्यायालय परिसर आज उस समय किसी आपातकालीन स्थिति में नजर आने लगा, जब अचानक सुरक्षा बलों की गाड़ियां सायरन बजाते हुए परिसर में दाखिल हुईं। दरअसल, यह कोई वास्तविक हमला नहीं बल्कि बिहार पुलिस की एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) द्वारा आयोजित एक सघन मॉक ड्रिल थी। इसका मुख्य उद्देश्य किसी भी संभावित आतंकी खतरे या आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेना था। *धमकियों के बीच सुरक्षा का कड़ा इम्तहान* पिछले कुछ समय से बिहार के विभिन्न न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं। इसी कड़ी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों को परखने के लिए यह युद्धाभ्यास किया गया। इस विशेष ऑपरेशन को पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू और अन्य न्यायाधीशों ने स्वयं अपनी उपस्थिति में देखा और एटीएस टीम की कार्यकुशलता का अवलोकन किया। *बस हाईजैक और बंधक संकट का रिहर्सल* मॉक ड्रिल के दौरान एक बेहद चुनौतीपूर्ण स्थिति तैयार की गई थी। अभ्यास में दिखाया गया कि पटना से राजगीर जा रही वैज्ञानिकों की एक बस को आतंकियों ने हाईजैक कर लिया है और हाई कोर्ट परिसर के भीतर कुछ लोगों को बंधक बना लिया गया है। सूचना मिलते ही एटीएस के कमांडो पूरी तैयारी के साथ एक्शन मोड में आ गए। *कमांडोज और डॉग स्क्वायड का एक्शन* एटीएस की टीम ने अत्याधुनिक रणनीतियों का पालन करते हुए पूरे परिसर की घेराबंदी की। इस ऑपरेशन में विभिन्न दस्ते शामिल थे। कमांडोज ने बिना समय गंवाए परिसर को चारों तरफ से घेर लिया। डॉग स्क्वायड ने संदिग्ध वस्तुओं की पहचान की, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने का सफल प्रदर्शन किया। अत्याधुनिक हथियारों से लैस एटीएस कमांडोज ने आतंकियों के साथ मुठभेड़ का प्रदर्शन किया और सभी बंधकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बड़हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्याकांड में संलिप्त 01 अभियुक्त गिरफ्तार

*निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 75 हजार रिश्वत लेते हुए SBI फील्ड ऑफिसर गिरफ्तार, जानिए पूरी खबर*

Leave a Comment