मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अस्पताल की लचर व्यवस्था के खिलाफ एवं मेडिकल कॉलेज सह हॉस्पिटल निर्माण करने सहित 35 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की गई आगाज*

On: December 22, 2025 4:16 PM
Follow Us:
---Advertisement---

22.12.2025 खगड़िया बिहार

*अस्पताल की लचर व्यवस्था के खिलाफ एवं मेडिकल कॉलेज सह हॉस्पिटल निर्माण करने सहित 35 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की गई आगाज*

 

खगड़िया। बुद्धिजीवी नागरिक मंच, देश बचाओ अभियान, मिशन सुरक्षा परिषद के संयुक्त बैनर तले हॉस्पिटल की लचर व्यवस्था कुव्यवस्था के खिलाफ एवं मेडिकल कॉलेज सह हॉस्पिटल निर्माण जल्द करने सहित 35 सूत्री मांगों के समर्थन में सदर अस्पताल परिसर में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन आगाज किया गया, जिसका नेतृत्व अभियान के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष किरण देव यादव ने किया।

श्री यादव ने बताया कि अभियान के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव सोनू कुमार ने मांगों के समर्थन में आमरण अनशन आरंभ कर दिया है।

श्री यादव ने कहा कि जिलाधिकारी का बयान अनुसार विगत 3 महीने पूर्व 15 दिन में मेडिकल कॉलेज निर्माण का टेंडर निकालने की बात, आज डपोरशंखी साबित हुआ है आज तक कुछ नहीं हुआ। वहीं संसारपुर फील्ड, कृषि विभाग एवं बांध को समाप्त कर मेडिकल कॉलेज निर्माण की बात दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं सदर अस्पताल में विशेषज्ञ, एमबीबीएस, एमडी, सर्जन महिला पुरुष डॉक्टर, टेक्नीशियन नहीं है। अस्पताल के मुख्य द्वार पर सड़क नाले एवं टंकी के पानी से तालाब में तब्दील हो चुका है, जिसका सुधि लेने वाला कोई नहीं। सभी को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सीएस डीएस मैनेजर अपनी भूमिका जिम्मेवारी निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने एम आर आई, फॉरेंसिक, एफ एस एल जांच की व्यवस्था खगड़िया में करने की मांग किया।

अभियान के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव अनशनकारी सोनू कुमार ने कहा कि जब तक 35 सूत्री मांग पूरा नहीं होगा तब तक अनिश्चितकालीन आमरण अनशन जारी रहेगा।

अभियान के राष्ट्रीय संयोजक मधुबाला एवं राष्ट्रीय सह सचिव सरवन कुमार, राष्ट्रीय महासचिव उमेश ठाकुर, बुद्धिजीवी देश बंधु आजाद ने कहा कि अस्पताल में लचर व्यवस्था एवं कुव्यवस्था व्याप्त है। सिर्फ रेफर करना डॉक्टर का कार्य रह गया है। अनशन के समर्थकों ने बुद्धिजीवियों से अनशन के समर्थन में आगे आने अधिक संख्या में भाग लेने का अपील किया।

आंदोलन में गायत्री देवी, मदन सदा, धर्मेंद्र कुमार, गुड्डू ठाकुर , अभय कुमार, आदि ने भाग लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Releted Post

मांझी।मांझी नगर पंचायत के शनिचरा बाजार स्थित मेन रोड पर श्री पाली क्लीनिक वेलनेस सेंटर का उद्घाटन

मांझी। बिहार के नवनियुक्त स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के कार्यभार संभालने के बाद

बिहार में एक नींबू तोड़ने पर बच्चे को पीट-पीट कर मार डाला, भीड़ बदला लेने पहुंची तो हुआ पथराव; 60 थानों की पुलिस तैनात*

*पटना हाई कोर्ट परिसर में बजे सायरन, उतरे कमांडो; ATS ने परखी सुरक्षा, बस हाईजैक और आतंकियों से मुठभेड़ का मॉक ड्रिल* बिहार की राजधानी पटना का उच्च न्यायालय परिसर आज उस समय किसी आपातकालीन स्थिति में नजर आने लगा, जब अचानक सुरक्षा बलों की गाड़ियां सायरन बजाते हुए परिसर में दाखिल हुईं। दरअसल, यह कोई वास्तविक हमला नहीं बल्कि बिहार पुलिस की एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) द्वारा आयोजित एक सघन मॉक ड्रिल थी। इसका मुख्य उद्देश्य किसी भी संभावित आतंकी खतरे या आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेना था। *धमकियों के बीच सुरक्षा का कड़ा इम्तहान* पिछले कुछ समय से बिहार के विभिन्न न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं। इसी कड़ी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों को परखने के लिए यह युद्धाभ्यास किया गया। इस विशेष ऑपरेशन को पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू और अन्य न्यायाधीशों ने स्वयं अपनी उपस्थिति में देखा और एटीएस टीम की कार्यकुशलता का अवलोकन किया। *बस हाईजैक और बंधक संकट का रिहर्सल* मॉक ड्रिल के दौरान एक बेहद चुनौतीपूर्ण स्थिति तैयार की गई थी। अभ्यास में दिखाया गया कि पटना से राजगीर जा रही वैज्ञानिकों की एक बस को आतंकियों ने हाईजैक कर लिया है और हाई कोर्ट परिसर के भीतर कुछ लोगों को बंधक बना लिया गया है। सूचना मिलते ही एटीएस के कमांडो पूरी तैयारी के साथ एक्शन मोड में आ गए। *कमांडोज और डॉग स्क्वायड का एक्शन* एटीएस की टीम ने अत्याधुनिक रणनीतियों का पालन करते हुए पूरे परिसर की घेराबंदी की। इस ऑपरेशन में विभिन्न दस्ते शामिल थे। कमांडोज ने बिना समय गंवाए परिसर को चारों तरफ से घेर लिया। डॉग स्क्वायड ने संदिग्ध वस्तुओं की पहचान की, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने का सफल प्रदर्शन किया। अत्याधुनिक हथियारों से लैस एटीएस कमांडोज ने आतंकियों के साथ मुठभेड़ का प्रदर्शन किया और सभी बंधकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बड़हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्याकांड में संलिप्त 01 अभियुक्त गिरफ्तार

*निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 75 हजार रिश्वत लेते हुए SBI फील्ड ऑफिसर गिरफ्तार, जानिए पूरी खबर*

Leave a Comment