मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पीड़ित परिवार से मिले मंत्री संजय पासवान, दोषियों को फांसी की सजा की मांग

On: April 10, 2026 11:39 PM
Follow Us:
---Advertisement---

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पीड़ित परिवार से मिले मंत्री संजय पासवान, दोषियों को फांसी की सजा की मांग

नालंदा से संवाददाता राकेश कुमार

नालंदा जिले के वेना थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म मामले को लेकर बिहार सरकार के गन्ना एवं उद्योग मंत्री संजय पासवान पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीड़िता के परिजनों से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और घटना की कड़ी निंदा की। मंत्री ने कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि इस जघन्य अपराध में शामिल आरोपियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि इस मामले को लेकर वे मुख्यमंत्री से मिलकर चर्चा करेंगे ताकि पीड़िता को जल्द न्याय मिल सके। उन्होंने पीड़िता के घर में पानी की समस्या को देखते हुए पीएचडी विभाग के एसडीओ को तत्काल चापाकल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही पीड़ित परिवार को एससी/एसटी एक्ट के तहत मिलने वाला मुआवजा जल्द दिलाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सत्येंद्र मुकुट, विधायक विशुनदेव, शोभा कुमारी समेत कई लोग मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Releted Post

*निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 75 हजार रिश्वत लेते हुए SBI फील्ड ऑफिसर गिरफ्तार, जानिए पूरी खबर*

*जहां न्याय मिलना था, वहीं चल रहा था सौदा, मुंशी बना दलाल, निगरानी ने किया गिरफ्तार*

BIHAR :- पटना – सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर रोक! बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सरकारी डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर लगाया पूरी तरह प्रतिबंध।

*50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, साइबर गैंग का खुलासा!*

*अररिया गोलीकांड में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार:आटा चक्की मिल से घर लौट रहा था, घर के सामने मारी गोली*

गोपालगंज :- DM पवन कुमार सिन्हा ने जनता दरबार लगाकर विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं

Leave a Comment