मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

*सुपौल प्रिंस हत्याकांड: पुलिस ने एक और आरोपी अजय चौधरी को दबोचा, अब तक 8 गिरफ्तार*

On: April 10, 2026 11:25 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*सुपौल प्रिंस हत्याकांड: पुलिस ने एक और आरोपी अजय चौधरी को दबोचा, अब तक 8 गिरफ्तार*

राघोपुर (सुपौल)। थाना क्षेत्र में घटित चर्चित प्रिंस हत्याकांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। राघोपुर पुलिस ने गुरुवार की रात छापेमारी कर इस जघन्य वारदात के एक और आरोपी को धर दबोचा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान धरहारा वार्ड संख्या 13 निवासी अजय चौधरी के रूप में की गई है थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि कांड संख्या 277/2025 के अनुसंधान के दौरान अजय चौधरी की संलिप्तता के पुख्ता प्रमाण मिले थे। *सुपरविजन के आधार पर पुलिस अजय की तलाश में थी,* जिसे गुरुवार की रात सूचना के आधार पर उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस अजय से गहन पूछताछ कर रही है ताकि हत्याकांड से जुड़े अन्य अनसुलझे पहलुओं और फरार अपराधियों का पता लगाया जा सके। *क्या था पूरा मामला?* यह सनसनीखेज वारदात 16 जुलाई 2025 की है। किसनपुर थाना क्षेत्र के मौधरा निवासी युवक प्रिंस की अपराधियों ने न केवल बेरहमी से हत्या की, बल्कि साक्ष्यों को छुपाने के लिए क्रूरता की सारी हदें पार कर दी थी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से उसे अलग-अलग हिस्सों में काटकर फेंक दिया गया था। पुलिस की तत्परता और सघन तलाशी अभियान के बाद प्रिंस का सिर और धड़ कोरियापट्टी स्थित तिलावे धार से अलग-अलग स्थानों से बरामद किया गया था। इस जघन्य हत्याकांड ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया था और इलाके में लंबे समय तक दहशत का माहौल बना रहा। *न्यायिक हिरासत में अब तक 8 आरोपी पुलिस के अनुसार इस हत्याकांड में शामिल अपराधियों की सूची लंबी है।* पुलिस की सक्रियता का ही परिणाम है कि अब तक कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा जा चुका है। शुरुआती कार्रवाई में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य संदिग्धों को दबोचा था, जिसके बाद अनुसंधान की कड़ी दर कड़ी जुड़ती गई।हालांकि, पुलिस ने सुरक्षा और जांच की गोपनीयता के चलते जेल भेजे गए सभी आठों आरोपियों के नाम की सूची को सार्वजनिक रूप से साझा करने में सावधानी बरती है, लेकिन सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार अजय चौधरी के अलावा पूर्व में पकड़े गए आरोपियों से मिली जानकारी ने पुलिस के लिए आगे की राह आसान कर दी है।थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने स्पष्ट किया कि पुलिस इस मामले के हर एक दोषी को सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा सुपरविजन और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर अन्य संदिग्धों की भी पहचान की जा रही है। फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Releted Post

मांझी।मांझी नगर पंचायत के शनिचरा बाजार स्थित मेन रोड पर श्री पाली क्लीनिक वेलनेस सेंटर का उद्घाटन

मांझी। बिहार के नवनियुक्त स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के कार्यभार संभालने के बाद

बिहार में एक नींबू तोड़ने पर बच्चे को पीट-पीट कर मार डाला, भीड़ बदला लेने पहुंची तो हुआ पथराव; 60 थानों की पुलिस तैनात*

*पटना हाई कोर्ट परिसर में बजे सायरन, उतरे कमांडो; ATS ने परखी सुरक्षा, बस हाईजैक और आतंकियों से मुठभेड़ का मॉक ड्रिल* बिहार की राजधानी पटना का उच्च न्यायालय परिसर आज उस समय किसी आपातकालीन स्थिति में नजर आने लगा, जब अचानक सुरक्षा बलों की गाड़ियां सायरन बजाते हुए परिसर में दाखिल हुईं। दरअसल, यह कोई वास्तविक हमला नहीं बल्कि बिहार पुलिस की एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) द्वारा आयोजित एक सघन मॉक ड्रिल थी। इसका मुख्य उद्देश्य किसी भी संभावित आतंकी खतरे या आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेना था। *धमकियों के बीच सुरक्षा का कड़ा इम्तहान* पिछले कुछ समय से बिहार के विभिन्न न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं। इसी कड़ी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों को परखने के लिए यह युद्धाभ्यास किया गया। इस विशेष ऑपरेशन को पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू और अन्य न्यायाधीशों ने स्वयं अपनी उपस्थिति में देखा और एटीएस टीम की कार्यकुशलता का अवलोकन किया। *बस हाईजैक और बंधक संकट का रिहर्सल* मॉक ड्रिल के दौरान एक बेहद चुनौतीपूर्ण स्थिति तैयार की गई थी। अभ्यास में दिखाया गया कि पटना से राजगीर जा रही वैज्ञानिकों की एक बस को आतंकियों ने हाईजैक कर लिया है और हाई कोर्ट परिसर के भीतर कुछ लोगों को बंधक बना लिया गया है। सूचना मिलते ही एटीएस के कमांडो पूरी तैयारी के साथ एक्शन मोड में आ गए। *कमांडोज और डॉग स्क्वायड का एक्शन* एटीएस की टीम ने अत्याधुनिक रणनीतियों का पालन करते हुए पूरे परिसर की घेराबंदी की। इस ऑपरेशन में विभिन्न दस्ते शामिल थे। कमांडोज ने बिना समय गंवाए परिसर को चारों तरफ से घेर लिया। डॉग स्क्वायड ने संदिग्ध वस्तुओं की पहचान की, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने का सफल प्रदर्शन किया। अत्याधुनिक हथियारों से लैस एटीएस कमांडोज ने आतंकियों के साथ मुठभेड़ का प्रदर्शन किया और सभी बंधकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बड़हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्याकांड में संलिप्त 01 अभियुक्त गिरफ्तार

*निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 75 हजार रिश्वत लेते हुए SBI फील्ड ऑफिसर गिरफ्तार, जानिए पूरी खबर*

Leave a Comment