मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ की कोर कमेटी की बैठक पटना स्थित भाषा कार्यालय में सम्पन्न हुआ बैठक कैप्टन डॉ

On: March 22, 2026 12:56 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ की हुई बैठक

  • बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ की कोर कमेटी की बैठक पटना स्थित भाषा कार्यालय में सम्पन्न हुआ बैठक कैप्टन डॉ संजीव कुमार झा की अध्यक्षता में हुई जिसमें संघ के महासचिव डा. रोहित कुमार, कार्यालय सचिव डा. कुमार सौरभ एवं संयुक्त सचिव डा.राव वीरेंद्र सिंह, प्रमंडलीय सचिव डा.निरंजन कुमार सहित अनेक चिकित्सकों ने भाग लिया। भाषा के महासचिव व मांझी स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. रोहित कुमार ने बैठक में बिहार के स्वास्थ्य केंद्रों में सेवा दे रहे डॉक्टरों के सामने आ रही समस्याओं को अवगत कराते हुए कहा कि सरकार द्वारा दी जा रही सभी प्रकार के शर्तों को मानने के लिए हम तैयार है. लेकिन सरकार को भी हमारे बारे में सोचना चाहिए. उन्होंने कहा कि इमरजेंसी के वक्त तीन ही लोग ज्यादा काम आते हैं. एक डॉक्टर तो दूसरा फायर ब्रिगेड तो तीसरा पुलिस उन्होंने कहा कि आज भी कई एक प्रखंड के स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित डाक्टरों के रहने के लिए समुचित व्यवस्था नही है. जबकि डाक्टर अपनी परवाह नहीं करते हुए एमरजेंसी सेवा के लिए तैयार रहते है. उन्होंने कहा स्वास्थ्य केंद्र में वतर्मान समय में महिला चिकित्सक की संख्या ज्यादा है. स्वास्थ्य केंद्र में सेवा दे रही महिला डाक्टर, एएनएम,आशा कर्मी को सन्ध्या के समय अस्पताल से सुरक्षित घर लौटना एक गम्भीर समस्या है. उन्हें सुरक्षा मुहैया कराना अत्यंत आवश्यक है. वही अन्य डाक्टरों ने कहा कि राज्य के विभिन्न स्वास्थ्य केन्दों में अपना योगदान दे रहे चिकित्सकों की समस्या एक जैसी है। वही बैठक में निम्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। (1) निजी प्रैक्टिस बंद करने से संबंधित(2) बायोमेट्रिक अटेंडेंस के आधार पर वेतन अवरूध करना(3) DACP मे पद का नाम शामिल करना
    (4) विशेषज्ञ चिकित्सकों को सहायक अध्यापक के बहाली में अतिरिक्त अंक प्रदान करना।
    (5) प्रशासनिक पदाधिकारी का अनावश्यक हस्तक्षेप करना
    (6) अस्थाई ब्यवस्था के तहत बनाए गए नियम का दुर्पयोग कर जिला अंतर्गत चिकित्सा पदाधिकारी का ट्रांस्फर करना
    (7) LRP (Leave reserve post) का पद स्वीकृत करना

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Releted Post

मांझी।मांझी नगर पंचायत के शनिचरा बाजार स्थित मेन रोड पर श्री पाली क्लीनिक वेलनेस सेंटर का उद्घाटन

मांझी। बिहार के नवनियुक्त स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के कार्यभार संभालने के बाद

बिहार में एक नींबू तोड़ने पर बच्चे को पीट-पीट कर मार डाला, भीड़ बदला लेने पहुंची तो हुआ पथराव; 60 थानों की पुलिस तैनात*

*पटना हाई कोर्ट परिसर में बजे सायरन, उतरे कमांडो; ATS ने परखी सुरक्षा, बस हाईजैक और आतंकियों से मुठभेड़ का मॉक ड्रिल* बिहार की राजधानी पटना का उच्च न्यायालय परिसर आज उस समय किसी आपातकालीन स्थिति में नजर आने लगा, जब अचानक सुरक्षा बलों की गाड़ियां सायरन बजाते हुए परिसर में दाखिल हुईं। दरअसल, यह कोई वास्तविक हमला नहीं बल्कि बिहार पुलिस की एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) द्वारा आयोजित एक सघन मॉक ड्रिल थी। इसका मुख्य उद्देश्य किसी भी संभावित आतंकी खतरे या आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेना था। *धमकियों के बीच सुरक्षा का कड़ा इम्तहान* पिछले कुछ समय से बिहार के विभिन्न न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं। इसी कड़ी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों को परखने के लिए यह युद्धाभ्यास किया गया। इस विशेष ऑपरेशन को पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू और अन्य न्यायाधीशों ने स्वयं अपनी उपस्थिति में देखा और एटीएस टीम की कार्यकुशलता का अवलोकन किया। *बस हाईजैक और बंधक संकट का रिहर्सल* मॉक ड्रिल के दौरान एक बेहद चुनौतीपूर्ण स्थिति तैयार की गई थी। अभ्यास में दिखाया गया कि पटना से राजगीर जा रही वैज्ञानिकों की एक बस को आतंकियों ने हाईजैक कर लिया है और हाई कोर्ट परिसर के भीतर कुछ लोगों को बंधक बना लिया गया है। सूचना मिलते ही एटीएस के कमांडो पूरी तैयारी के साथ एक्शन मोड में आ गए। *कमांडोज और डॉग स्क्वायड का एक्शन* एटीएस की टीम ने अत्याधुनिक रणनीतियों का पालन करते हुए पूरे परिसर की घेराबंदी की। इस ऑपरेशन में विभिन्न दस्ते शामिल थे। कमांडोज ने बिना समय गंवाए परिसर को चारों तरफ से घेर लिया। डॉग स्क्वायड ने संदिग्ध वस्तुओं की पहचान की, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने का सफल प्रदर्शन किया। अत्याधुनिक हथियारों से लैस एटीएस कमांडोज ने आतंकियों के साथ मुठभेड़ का प्रदर्शन किया और सभी बंधकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बड़हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्याकांड में संलिप्त 01 अभियुक्त गिरफ्तार

*निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 75 हजार रिश्वत लेते हुए SBI फील्ड ऑफिसर गिरफ्तार, जानिए पूरी खबर*

Leave a Comment