मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

*नारायणी महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, रितेश पांडेय रॉक स्टार की प्रस्तुति ने बांधा समां*

On: January 14, 2026 12:23 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*नारायणी महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, रितेश पांडेय रॉक स्टार की प्रस्तुति ने बांधा समां

गोपालगंज। आज दिनांक 14 जनवरी 2026 को *नारायणी महोत्सव 2026* का भव्य शुभारंभ जिला प्रशासन एवं कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। महोत्सव का उद्घाटन आपदा प्रबंधन विभाग के माननीय मंत्री श्री नारायण प्रसाद, बैकुंठपुर के माननीय विधायक श्री मिथलेश तिवारी, गोपालगंज के विधायक माननीय श्री सुभाष सिंह तथा जिला पदाधिकारी श्री पवन कुमार सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

उद्घाटन समारोह में जिले की सांस्कृतिक पहचान और लोकपरंपराओं की झलक देखने को मिली। इस अवसर पर मंच से अतिथियों ने नारायणी महोत्सव को जिले की सांस्कृतिक धरोहर बताते हुए कहा कि यह आयोजन स्थानीय कलाकारों को मंच देने के साथ-साथ जिले के पर्यटन और सांस्कृतिक विकास को नई दिशा देता है।

महोत्सव की मुख्य सांस्कृतिक प्रस्तुति में भोजपुरी जगत के लोकप्रिय गायक **श्री रितेश पांडेय (रॉक स्टार)** ने अपने शानदार कार्यक्रम से उपस्थित दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके लोकप्रिय गीतों पर हजारों दर्शकों ने तालियों और उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया। पूरा पंडाल संगीत, रोशनी और उत्साह से सराबोर नजर आया।

जिला पदाधिकारी श्री पवन कुमार सिन्हा ने कहा कि नारायणी महोत्सव जिले की सांस्कृतिक पहचान को सुदृढ़ करता है और युवाओं को कला व संस्कृति से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। वहीं माननीय मंत्री श्री नारायण प्रसाद ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे महोत्सव समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

नारायणी महोत्सव 2026 का शुभारंभ जिले में उत्साह, उल्लास और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक बन गया, जहां बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि, कलाकार एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Releted Post

मांझी।मांझी नगर पंचायत के शनिचरा बाजार स्थित मेन रोड पर श्री पाली क्लीनिक वेलनेस सेंटर का उद्घाटन

मांझी। बिहार के नवनियुक्त स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के कार्यभार संभालने के बाद

बिहार में एक नींबू तोड़ने पर बच्चे को पीट-पीट कर मार डाला, भीड़ बदला लेने पहुंची तो हुआ पथराव; 60 थानों की पुलिस तैनात*

*पटना हाई कोर्ट परिसर में बजे सायरन, उतरे कमांडो; ATS ने परखी सुरक्षा, बस हाईजैक और आतंकियों से मुठभेड़ का मॉक ड्रिल* बिहार की राजधानी पटना का उच्च न्यायालय परिसर आज उस समय किसी आपातकालीन स्थिति में नजर आने लगा, जब अचानक सुरक्षा बलों की गाड़ियां सायरन बजाते हुए परिसर में दाखिल हुईं। दरअसल, यह कोई वास्तविक हमला नहीं बल्कि बिहार पुलिस की एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) द्वारा आयोजित एक सघन मॉक ड्रिल थी। इसका मुख्य उद्देश्य किसी भी संभावित आतंकी खतरे या आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेना था। *धमकियों के बीच सुरक्षा का कड़ा इम्तहान* पिछले कुछ समय से बिहार के विभिन्न न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं। इसी कड़ी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों को परखने के लिए यह युद्धाभ्यास किया गया। इस विशेष ऑपरेशन को पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू और अन्य न्यायाधीशों ने स्वयं अपनी उपस्थिति में देखा और एटीएस टीम की कार्यकुशलता का अवलोकन किया। *बस हाईजैक और बंधक संकट का रिहर्सल* मॉक ड्रिल के दौरान एक बेहद चुनौतीपूर्ण स्थिति तैयार की गई थी। अभ्यास में दिखाया गया कि पटना से राजगीर जा रही वैज्ञानिकों की एक बस को आतंकियों ने हाईजैक कर लिया है और हाई कोर्ट परिसर के भीतर कुछ लोगों को बंधक बना लिया गया है। सूचना मिलते ही एटीएस के कमांडो पूरी तैयारी के साथ एक्शन मोड में आ गए। *कमांडोज और डॉग स्क्वायड का एक्शन* एटीएस की टीम ने अत्याधुनिक रणनीतियों का पालन करते हुए पूरे परिसर की घेराबंदी की। इस ऑपरेशन में विभिन्न दस्ते शामिल थे। कमांडोज ने बिना समय गंवाए परिसर को चारों तरफ से घेर लिया। डॉग स्क्वायड ने संदिग्ध वस्तुओं की पहचान की, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने का सफल प्रदर्शन किया। अत्याधुनिक हथियारों से लैस एटीएस कमांडोज ने आतंकियों के साथ मुठभेड़ का प्रदर्शन किया और सभी बंधकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बड़हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्याकांड में संलिप्त 01 अभियुक्त गिरफ्तार

*निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 75 हजार रिश्वत लेते हुए SBI फील्ड ऑफिसर गिरफ्तार, जानिए पूरी खबर*

Leave a Comment