मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

*गेमिंग ऐप के जरिए साइबर ठगी के रैकेट का राजफाश, दो गिरफ्तार; 9 मोबाइल और लैपटॉप जप्त*

On: January 13, 2026 1:50 AM
Follow Us:
---Advertisement---

*गेमिंग ऐप के जरिए साइबर ठगी के रैकेट का राजफाश, दो गिरफ्तार; 9 मोबाइल और लैपटॉप जप्त

आरा। भोजपुर जिले में अवैध ऑनलाइन गेमिंग व साइबर ठगी से जुड़े एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग के जरिए ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य सरगना मृत्युंजय पांडेय समेत तीन–चार अन्य की तलाश जारी है। यह जानकारी सोमवार की शाम साइबर डीएसपी स्नेह सेतू ने प्रेस वार्ता में दी। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पिपरपांती निवासी आयुष श्रीवास्तव व शाहपुर थाना क्षेत्र के कनैली गांव निवासी मोहित कुमार पांडेय के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार, मृत्युंजय व आयुष इस गिरोह का मुख्य मास्टरमाइंड हैं। छापेमारी के दौरान नौ मोबाइल फोन, तीन बैंक पासबुक और दो लैपटॉप बरामद किए गए हैं। इस संबंध में दारोगा गांधी नाथ पाठक के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। *जांच में रैकेट के तार विदेश से भी जुड़े होने के संकेत मिले हैं।* गुप्त सूचना के आधार पर शाहपुर थाना पुलिस ने कनैली गांव स्थित मृत्युंजय कुमार पांडेय के घर छापेमारी की। इस दौरान आयुष और मोहित को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पूछताछ में साइबर अपराध में संलिप्तता के ठोस साक्ष्य मिलने पर दोनों को बरामद सामान के साथ साइबर थाना, आरा लाया गया। *गेम के नाम पर प्रतिदिन 11 से 12 लाख रुपये का लेन-देन* साइबर डीएसपी ने बताया कि पूछताछ में खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपित अवैध रूप से ऑनलाइन गेम खिलवाकर लोगों से पैसे लगवाने और निकालने का काम करते थे। जांच में सामने आया कि प्रतिदिन करीब 11 से 12 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से गेम ऐप पर मंगवाए जाते थे। वहीं, गेम जीतने के नाम पर चार से पांच लाख रुपये यूपीआई और नेट बैंकिंग के जरिए खिलाड़ियों को भेजे जाते थे। तकनीकी जांच में यह भी पाया गया कि अलग-अलग लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल कर अवैध लेन-देन किया जा रहा था। जो खिलाड़ी अधिक रकम जीत लेता था, उसे ब्लॉक कर दिया जाता था ताकि मुनाफा बना रहे। खिलाड़ियों को जोड़े रखने के लिए प्रलोभन स्वरूप कुछ राशि भी दी जाती थी। *मध्यप्रदेश से प्रशिक्षण लेकर आया था आयुष* साइबर डीएसपी के अनुसार आयुष पिछले दो वर्षों से इस रैकेट से जुड़ा हुआ था। वह मध्यप्रदेश से प्रशिक्षण लेकर आया था और यहां नए युवकों को ट्रेनिंग देकर गिरोह में शामिल करता था। गैंग को बढ़ाने और उसके संचालन में आयुष और मोहित की अहम भूमिका रही है। साइबर अपराध में प्रयुक्त मोबाइल और लैपटॉप की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल, सौ से अधिक खिलाड़ियों के बैंक ट्रांजेक्शन खंगाले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Releted Post

मांझी।मांझी नगर पंचायत के शनिचरा बाजार स्थित मेन रोड पर श्री पाली क्लीनिक वेलनेस सेंटर का उद्घाटन

मांझी। बिहार के नवनियुक्त स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के कार्यभार संभालने के बाद

बिहार में एक नींबू तोड़ने पर बच्चे को पीट-पीट कर मार डाला, भीड़ बदला लेने पहुंची तो हुआ पथराव; 60 थानों की पुलिस तैनात*

*पटना हाई कोर्ट परिसर में बजे सायरन, उतरे कमांडो; ATS ने परखी सुरक्षा, बस हाईजैक और आतंकियों से मुठभेड़ का मॉक ड्रिल* बिहार की राजधानी पटना का उच्च न्यायालय परिसर आज उस समय किसी आपातकालीन स्थिति में नजर आने लगा, जब अचानक सुरक्षा बलों की गाड़ियां सायरन बजाते हुए परिसर में दाखिल हुईं। दरअसल, यह कोई वास्तविक हमला नहीं बल्कि बिहार पुलिस की एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) द्वारा आयोजित एक सघन मॉक ड्रिल थी। इसका मुख्य उद्देश्य किसी भी संभावित आतंकी खतरे या आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेना था। *धमकियों के बीच सुरक्षा का कड़ा इम्तहान* पिछले कुछ समय से बिहार के विभिन्न न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं। इसी कड़ी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों को परखने के लिए यह युद्धाभ्यास किया गया। इस विशेष ऑपरेशन को पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू और अन्य न्यायाधीशों ने स्वयं अपनी उपस्थिति में देखा और एटीएस टीम की कार्यकुशलता का अवलोकन किया। *बस हाईजैक और बंधक संकट का रिहर्सल* मॉक ड्रिल के दौरान एक बेहद चुनौतीपूर्ण स्थिति तैयार की गई थी। अभ्यास में दिखाया गया कि पटना से राजगीर जा रही वैज्ञानिकों की एक बस को आतंकियों ने हाईजैक कर लिया है और हाई कोर्ट परिसर के भीतर कुछ लोगों को बंधक बना लिया गया है। सूचना मिलते ही एटीएस के कमांडो पूरी तैयारी के साथ एक्शन मोड में आ गए। *कमांडोज और डॉग स्क्वायड का एक्शन* एटीएस की टीम ने अत्याधुनिक रणनीतियों का पालन करते हुए पूरे परिसर की घेराबंदी की। इस ऑपरेशन में विभिन्न दस्ते शामिल थे। कमांडोज ने बिना समय गंवाए परिसर को चारों तरफ से घेर लिया। डॉग स्क्वायड ने संदिग्ध वस्तुओं की पहचान की, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने का सफल प्रदर्शन किया। अत्याधुनिक हथियारों से लैस एटीएस कमांडोज ने आतंकियों के साथ मुठभेड़ का प्रदर्शन किया और सभी बंधकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बड़हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्याकांड में संलिप्त 01 अभियुक्त गिरफ्तार

*निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 75 हजार रिश्वत लेते हुए SBI फील्ड ऑफिसर गिरफ्तार, जानिए पूरी खबर*

Leave a Comment