मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

*किशनगंज में साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़:गलगलिया से 3 गिरफ्तार, ATM-पासबुक-QR स्कैनर से ठगी*

On: January 9, 2026 11:37 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*किशनगंज में साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़:गलगलिया से 3 गिरफ्तार, ATM-पासबुक-QR स्कैनर से ठगी*

किशनगंज पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गलगलिया थाना क्षेत्र में सक्रिय एक साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से बड़ी संख्या में बैंकिंग दस्तावेज, एटीएम कार्ड और स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं।यह गिरोह लोगों के बैंक खाता विवरण, एटीएम कार्ड और क्यूआर स्कैनर का दुरुपयोग कर ठगी करता था। इनकी गतिविधियों के कारण कई लोगों के बैंक खाते फ्रीज हो गए थे। *7 जनवरी 2026 को साइबर थाना किशनगंज में एक शिकायत मिली* इस गिरोह का खुलासा तब हुआ जब 7 जनवरी 2026 को साइबर थाना किशनगंज में एक शिकायत मिली। शिकायत में बताया गया था कि गलगलिया क्षेत्र के कुछ लोग ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसके आधार पर साइबर थाना कांड संख्या 01/26 दर्ज किया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस उपाधीक्षक साइबर रविशंकर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने गहन जांच और छापेमारी के बाद तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। *सभी गलगलिया थाना क्षेत्र के निवासी* गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान दीपू मंडल (24 वर्ष), पुत्र उदय चंद मंडल, निवासी गलगलिया गच्छ; दिनेश पासवान (29 वर्ष), पुत्र रामसागर पासवान, निवासी मौजीगच्छ, वार्ड संख्या-11; और चंदन पासवान (31 वर्ष), पुत्र अखिलेश्वर पासवान, निवासी धापोडांगी के रूप में हुई है। ये सभी गलगलिया थाना क्षेत्र के निवासी हैं। *पुलिस अब इस गिरोह के ऊपरी स्तर के सदस्यों की तलाश में जुटी* जांच में पता चला कि ये लोग ठगी की राशि वसूलकर उसे विभिन्न माध्यमों से ऊपरी लिंकेज (अपर लिंकेज) को भेजते थे। पुलिस अब इस गिरोह के ऊपरी स्तर के सदस्यों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 22 एटीएम कार्ड, विभिन्न बैंकों की 11 पासबुक, 4 एंड्रॉयड स्मार्टफोन, 1 पेन ड्राइव, 2 आधार कार्ड, 2 पैन कार्ड, 1 ड्राइविंग लाइसेंस, 1 वोटर कार्ड, 1 रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी), 40 कैश डिपॉजिट स्लिप, 1 इलेक्ट्रॉनिक प्रिंटर, 1 एडाप्टर और 7000 रुपए नगद बरामद किए हैं। *अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया* पकड़े गए अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने पर्याप्त अभियोजन साक्ष्य जुटाकर शीघ्र चार्जशीट दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की जांच जारी है और अपर लिंकेज का जल्द खुलासा होने की उम्मीद है। किशनगंज पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे कभी भी अपने बैंक विवरण, OTP, पासवर्ड या कार्ड डिटेल्स किसी के साथ साझा न करें। किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या साइबर गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर थाना किशनगंज या नजदीकी थाने में दें। सतर्कता ही साइबर फ्रॉड से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Releted Post

मांझी।मांझी नगर पंचायत के शनिचरा बाजार स्थित मेन रोड पर श्री पाली क्लीनिक वेलनेस सेंटर का उद्घाटन

मांझी। बिहार के नवनियुक्त स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के कार्यभार संभालने के बाद

बिहार में एक नींबू तोड़ने पर बच्चे को पीट-पीट कर मार डाला, भीड़ बदला लेने पहुंची तो हुआ पथराव; 60 थानों की पुलिस तैनात*

*पटना हाई कोर्ट परिसर में बजे सायरन, उतरे कमांडो; ATS ने परखी सुरक्षा, बस हाईजैक और आतंकियों से मुठभेड़ का मॉक ड्रिल* बिहार की राजधानी पटना का उच्च न्यायालय परिसर आज उस समय किसी आपातकालीन स्थिति में नजर आने लगा, जब अचानक सुरक्षा बलों की गाड़ियां सायरन बजाते हुए परिसर में दाखिल हुईं। दरअसल, यह कोई वास्तविक हमला नहीं बल्कि बिहार पुलिस की एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) द्वारा आयोजित एक सघन मॉक ड्रिल थी। इसका मुख्य उद्देश्य किसी भी संभावित आतंकी खतरे या आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेना था। *धमकियों के बीच सुरक्षा का कड़ा इम्तहान* पिछले कुछ समय से बिहार के विभिन्न न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं। इसी कड़ी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों को परखने के लिए यह युद्धाभ्यास किया गया। इस विशेष ऑपरेशन को पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू और अन्य न्यायाधीशों ने स्वयं अपनी उपस्थिति में देखा और एटीएस टीम की कार्यकुशलता का अवलोकन किया। *बस हाईजैक और बंधक संकट का रिहर्सल* मॉक ड्रिल के दौरान एक बेहद चुनौतीपूर्ण स्थिति तैयार की गई थी। अभ्यास में दिखाया गया कि पटना से राजगीर जा रही वैज्ञानिकों की एक बस को आतंकियों ने हाईजैक कर लिया है और हाई कोर्ट परिसर के भीतर कुछ लोगों को बंधक बना लिया गया है। सूचना मिलते ही एटीएस के कमांडो पूरी तैयारी के साथ एक्शन मोड में आ गए। *कमांडोज और डॉग स्क्वायड का एक्शन* एटीएस की टीम ने अत्याधुनिक रणनीतियों का पालन करते हुए पूरे परिसर की घेराबंदी की। इस ऑपरेशन में विभिन्न दस्ते शामिल थे। कमांडोज ने बिना समय गंवाए परिसर को चारों तरफ से घेर लिया। डॉग स्क्वायड ने संदिग्ध वस्तुओं की पहचान की, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने का सफल प्रदर्शन किया। अत्याधुनिक हथियारों से लैस एटीएस कमांडोज ने आतंकियों के साथ मुठभेड़ का प्रदर्शन किया और सभी बंधकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बड़हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्याकांड में संलिप्त 01 अभियुक्त गिरफ्तार

*निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 75 हजार रिश्वत लेते हुए SBI फील्ड ऑफिसर गिरफ्तार, जानिए पूरी खबर*

Leave a Comment