- मांझी। बिहार के नवनियुक्त स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के कार्यभार संभालने के बाद
बिहार चिकित्सक संघ ,भाषा, के महासचिव सह मांझी सी एच सी के प्रभारी पदाधिकारी डॉ रोहित कुमार ने नव नियुक्त स्वास्थ्य मंत्री के पटना स्थित स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय परिसर में एक शिष्टाचार मुलाकात कर बधाई दी। साथ ही बिहार के स्वास्थ्य सेवाओं पर नव नियुक्त स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा भी की.डॉ रोहित कुमार ने स्वास्थ्य मंत्री के मुलाकात के बारे में बताते हुए काफी खुशी जाहिर की और इसे एक सामान्य शिष्टाचार मुलाकात बताया. डॉ रोहित कुमार ने कहा कि बिहार के सभी स्वास्थ्य विभाग को लेकर स्वास्थ्य मंत्री से जो अपेक्षाएं हैं उसे पूरा होने की उम्मीद जताई.मुख्य रूप से अस्पतालों में दवाइयों की उपलब्धता, स्टाफ की कमी को दूर करने, स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आवास ,सुरक्षा और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से मुलाकात महत्वपूर्ण रही है.श्री कुमार ने स्वास्थ्य मंत्री को मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आने का निमंत्रण भी दिया गया।
मांझी। बिहार के नवनियुक्त स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के कार्यभार संभालने के बाद
On: May 13, 2026 2:57 PM
---Advertisement---






