मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बिहार में एक नींबू तोड़ने पर बच्चे को पीट-पीट कर मार डाला, भीड़ बदला लेने पहुंची तो हुआ पथराव; 60 थानों की पुलिस तैनात*

On: May 13, 2026 2:53 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*बिहार में एक नींबू तोड़ने पर बच्चे को पीट-पीट कर मार डाला, भीड़ बदला लेने पहुंची तो हुआ पथराव; 60 थानों की पुलिस तैनात*

बिहार के नालंदा जिले से एक ऐसी घटना सामने आई जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है.अस्थावां थाना क्षेत्र के सकरावां गांव में महज 2 रुपये की कीमत वाले एक नींबू को तोड़ने पर 12 साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस हत्याकांड के बाद गांव में भारी बवाल हुआ, जिसके बाद इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया. *नींबू तोड़ने पर बरसाईं लाठियां* जानकारी के मुताबिक, मृतक शुभम कुमार उर्फ झगड़ू अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था. तभी उसने पड़ोसी गोरख मियां के घर में लगे पेड़ से एक नींबू तोड़ लिया. इस मामूली बात पर आरोपी इतना भड़क गया कि उसने मासूम पर लाठियों की बरसात कर दी. सिर फटने और बहुत ज्यादा खून बहने के कारण अस्पताल ले जाते समय शुभम ने दम तोड़ दिया. *बच्चे का शव हाथों में लेकर आरोपी को सजा देने दौड़ी भीड़* बच्चे की मौत की खबर फैलते ही सैकड़ों ग्रामीण ‘हत्या के बदले हत्या’ के नारे लगाते हुए आरोपियों के घर की ओर दौड़ पड़े. उग्र भीड़ ने 3-4 घरों के दरवाजे तोड़ दिए और वाहनों में तोड़फोड़ की. जब पुलिस ने भीड़ को रोकने की कोशिश की, तो आक्रोशित लोगों ने पथराव शुरू कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गए. स्थिति बेकाबू होते देख सुरक्षा बलों को लाठीचार्ज करना पड़ा.*60 थानों की पुलिस को बुलाना पड़ा* तनाव को देखते हुए पटना और नालंदा जिले के करीब 60 थानों की पुलिस, क्यूआरटी फोर्स और 500 से अधिक सुरक्षा बल गांव पहुंच गए. डीएम कुंदन कुमार और एसपी भारत सोनी खुद मौके पर कैंप कर रहे हैं. इलाके में सांप्रदायिक सौहार्द न बिगड़े, इसके लिए इंटेलिजेंस को सक्रिय कर दिया गया है और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है.*12 गिरफ्तार, कठोर सजा की तैयारी* एसपी भारत सोनी ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी परिवार के 12 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है. एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं. एसपी ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को कठोरतम सजा दिलाई जाएगी. फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल फ्लैग मार्च कर रहा है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Releted Post

मांझी।मांझी नगर पंचायत के शनिचरा बाजार स्थित मेन रोड पर श्री पाली क्लीनिक वेलनेस सेंटर का उद्घाटन

मांझी। बिहार के नवनियुक्त स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के कार्यभार संभालने के बाद

*पटना हाई कोर्ट परिसर में बजे सायरन, उतरे कमांडो; ATS ने परखी सुरक्षा, बस हाईजैक और आतंकियों से मुठभेड़ का मॉक ड्रिल* बिहार की राजधानी पटना का उच्च न्यायालय परिसर आज उस समय किसी आपातकालीन स्थिति में नजर आने लगा, जब अचानक सुरक्षा बलों की गाड़ियां सायरन बजाते हुए परिसर में दाखिल हुईं। दरअसल, यह कोई वास्तविक हमला नहीं बल्कि बिहार पुलिस की एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) द्वारा आयोजित एक सघन मॉक ड्रिल थी। इसका मुख्य उद्देश्य किसी भी संभावित आतंकी खतरे या आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेना था। *धमकियों के बीच सुरक्षा का कड़ा इम्तहान* पिछले कुछ समय से बिहार के विभिन्न न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं। इसी कड़ी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों को परखने के लिए यह युद्धाभ्यास किया गया। इस विशेष ऑपरेशन को पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू और अन्य न्यायाधीशों ने स्वयं अपनी उपस्थिति में देखा और एटीएस टीम की कार्यकुशलता का अवलोकन किया। *बस हाईजैक और बंधक संकट का रिहर्सल* मॉक ड्रिल के दौरान एक बेहद चुनौतीपूर्ण स्थिति तैयार की गई थी। अभ्यास में दिखाया गया कि पटना से राजगीर जा रही वैज्ञानिकों की एक बस को आतंकियों ने हाईजैक कर लिया है और हाई कोर्ट परिसर के भीतर कुछ लोगों को बंधक बना लिया गया है। सूचना मिलते ही एटीएस के कमांडो पूरी तैयारी के साथ एक्शन मोड में आ गए। *कमांडोज और डॉग स्क्वायड का एक्शन* एटीएस की टीम ने अत्याधुनिक रणनीतियों का पालन करते हुए पूरे परिसर की घेराबंदी की। इस ऑपरेशन में विभिन्न दस्ते शामिल थे। कमांडोज ने बिना समय गंवाए परिसर को चारों तरफ से घेर लिया। डॉग स्क्वायड ने संदिग्ध वस्तुओं की पहचान की, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने का सफल प्रदर्शन किया। अत्याधुनिक हथियारों से लैस एटीएस कमांडोज ने आतंकियों के साथ मुठभेड़ का प्रदर्शन किया और सभी बंधकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बड़हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्याकांड में संलिप्त 01 अभियुक्त गिरफ्तार

*निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 75 हजार रिश्वत लेते हुए SBI फील्ड ऑफिसर गिरफ्तार, जानिए पूरी खबर*

*जहां न्याय मिलना था, वहीं चल रहा था सौदा, मुंशी बना दलाल, निगरानी ने किया गिरफ्तार*

Leave a Comment