बड़हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्याकांड में संलिप्त 01 अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक-19.04.26 को बड़हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत शराबे मठिया में कलावती देवी की हत्या उनके भाई एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा चाकू से कर दी गई थी।
इस संबंध में मृतक के परिजन के फर्दब्यान के आधार पर बड़हरिया थाना द्वारा धारा-61 (2)/103(1)/3 (5) बी.एन.एस. के तहत कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
अनुसंधान के क्रम में यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतिका के भाई द्वारा जबरन पैसा एवं गहनों की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर उक्त घटना को अंजाम दिया गया।
कांड के तकनीकी अनुसंधान एवं प्राप्त आसूचना के आधार पर कांड में संलिप्त प्राथमिकी अभियुक्त लंकेश कुमार, पिता-स्व० कपिलदेव सिंह, साकिन-शराबे मठिया, थाना-मुफ्फसिल, जिला सिवान को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता:-
लंकेश कुमार, पिता-स्व० कपिलदेव सिंह, साकिन-शराबे मठिया, थाना-मुफ्फसिल, जिला-सिवान।
➤ टीम में शामिल सदस्य :-
1. पु.अ.नि. कुन्दन कुमार तिवारी, अपर थानाध्यक्ष, बड़हरिया थाना।
2. पु.अ.नि. आभा कुमारी।
3. परि.पु.अ.नि. गुड्डु कुमार।
4. परि.पु.अ.नि. सोनू रफी एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी।
सिवान पुलिस, आपकी सेवा में सदैव तत्पर…






