मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

*निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 75 हजार रिश्वत लेते हुए SBI फील्ड ऑफिसर गिरफ्तार, जानिए पूरी खबर*

On: April 12, 2026 12:14 AM
Follow Us:
---Advertisement---

*निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 75 हजार रिश्वत लेते हुए SBI फील्ड ऑफिसर गिरफ्तार, जानिए पूरी खबर*

बिहार के भ्रष्ट अधिकारियों पर निगरानी की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में गया में बड़ी कार्रवाई की गई है। विजिलेंस की टीम ने SBI के एक फील्ड ऑफिसर को 75 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर लोन पास कराने के नाम पर घूस मांगने का आरोप है। जानकारी के अनुसार, अतरी प्रखंड के छतनी गांव निवासी रामचंद्र महतो के बेटे ने करीब साढ़े सात लाख रुपये के लोन के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि इसी लोन को पास कराने के बदले फील्ड ऑफिसर रविरंजन कुमार ने 75 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित परिवार ने इस संबंध में विजिलेंस विभाग में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने मामले की गुप्त जांच की। आरोप सही पाए जाने पर टीम ने जाल बिछाया और तय योजना के तहत जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, मौके पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई इतनी तेज थी कि आरोपी को संभलने का मौका भी नहीं मिला। इस गिरफ्तारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
स्थानीय लोग इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देख रहे हैं। फिलहाल विजिलेंस टीम आरोपी अधिकारी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है। वहीं इस पूरे मामले पर बैंक प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। संबंधित अधिकारियों का कहना है कि उन्हें इस कार्रवाई की जानकारी नहीं है, और जानकारी मिलने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Releted Post

मांझी।मांझी नगर पंचायत के शनिचरा बाजार स्थित मेन रोड पर श्री पाली क्लीनिक वेलनेस सेंटर का उद्घाटन

मांझी। बिहार के नवनियुक्त स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के कार्यभार संभालने के बाद

बिहार में एक नींबू तोड़ने पर बच्चे को पीट-पीट कर मार डाला, भीड़ बदला लेने पहुंची तो हुआ पथराव; 60 थानों की पुलिस तैनात*

*पटना हाई कोर्ट परिसर में बजे सायरन, उतरे कमांडो; ATS ने परखी सुरक्षा, बस हाईजैक और आतंकियों से मुठभेड़ का मॉक ड्रिल* बिहार की राजधानी पटना का उच्च न्यायालय परिसर आज उस समय किसी आपातकालीन स्थिति में नजर आने लगा, जब अचानक सुरक्षा बलों की गाड़ियां सायरन बजाते हुए परिसर में दाखिल हुईं। दरअसल, यह कोई वास्तविक हमला नहीं बल्कि बिहार पुलिस की एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) द्वारा आयोजित एक सघन मॉक ड्रिल थी। इसका मुख्य उद्देश्य किसी भी संभावित आतंकी खतरे या आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेना था। *धमकियों के बीच सुरक्षा का कड़ा इम्तहान* पिछले कुछ समय से बिहार के विभिन्न न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं। इसी कड़ी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों को परखने के लिए यह युद्धाभ्यास किया गया। इस विशेष ऑपरेशन को पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू और अन्य न्यायाधीशों ने स्वयं अपनी उपस्थिति में देखा और एटीएस टीम की कार्यकुशलता का अवलोकन किया। *बस हाईजैक और बंधक संकट का रिहर्सल* मॉक ड्रिल के दौरान एक बेहद चुनौतीपूर्ण स्थिति तैयार की गई थी। अभ्यास में दिखाया गया कि पटना से राजगीर जा रही वैज्ञानिकों की एक बस को आतंकियों ने हाईजैक कर लिया है और हाई कोर्ट परिसर के भीतर कुछ लोगों को बंधक बना लिया गया है। सूचना मिलते ही एटीएस के कमांडो पूरी तैयारी के साथ एक्शन मोड में आ गए। *कमांडोज और डॉग स्क्वायड का एक्शन* एटीएस की टीम ने अत्याधुनिक रणनीतियों का पालन करते हुए पूरे परिसर की घेराबंदी की। इस ऑपरेशन में विभिन्न दस्ते शामिल थे। कमांडोज ने बिना समय गंवाए परिसर को चारों तरफ से घेर लिया। डॉग स्क्वायड ने संदिग्ध वस्तुओं की पहचान की, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने का सफल प्रदर्शन किया। अत्याधुनिक हथियारों से लैस एटीएस कमांडोज ने आतंकियों के साथ मुठभेड़ का प्रदर्शन किया और सभी बंधकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बड़हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्याकांड में संलिप्त 01 अभियुक्त गिरफ्तार

*जहां न्याय मिलना था, वहीं चल रहा था सौदा, मुंशी बना दलाल, निगरानी ने किया गिरफ्तार*

Leave a Comment