जलालपुर प्रखंड के दुबवलिया गांव निवासी ललन दुबे की पुत्री धनु कुमारी ने एसएससी सीजीएल परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त
छपरा के जलालपुर की बेटी ने एसएससी सीजीएल में शानदार सफलता हासिल कर अपने क्षेत्र सहित जिले का नाम रौशन की।
न्यूज़ बिहार
सारण जिले के जलालपुर प्रखंड की बेटी ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी उपलब्धि हासिल कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। जलालपुर प्रखंड के दुबवलिया गांव निवासी ललन दुबे की पुत्री धनु कुमारी ने एसएससी सीजीएल परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त की है। उन्होंने ऑफिस सुपरिटेंडेंट पद के लिए चयनित होकर परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके को गौरवान्वित किया है। धनु कुमारी की इस उपलब्धि के बाद गांव में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाई देने उनके घर पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि धनु ने सीमित संसाधनों के बावजूद लगातार मेहनत की और अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखा। उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं, खासकर बेटियों को नई प्रेरणा मिली है। परिजनों ने कहा कि धनु बचपन से ही पढ़ाई में आगे रही हैं। ग्रामीणों ने उसकी सफलता पर गर्व करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किए।






