मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 110 महिलाओं का हुआ एएनसी जांच
मांझी।मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में कैम्प लगा कर गुरुवार को गर्भवती महिलाओं का एएनसी जांच किया गया। इस दौरान ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की बड़ी संख्या में भीड़ देखी गई. आज ओपीडी में 218 मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया गया जिसमें 110 की संख्या में महिलाओं की एएनसी जांच की गई। सीएचओ, एएनएम व एमपीडब्ल्यू द्वारा हेमोग्लोबिन, एमपी, ब्लड शुगर, एचआईभी, यूरिन समेत 9 प्रकार की जांच किया गया। जिसमे पहले, दूसरे, तीसरे व चौथे चरण के अनुसार गर्भवती महिलाओं को टीटी, फोलिक एसिड समेत कैल्शियम का इंजेक्शन व दवा दिया गया। डॉ रोहित कुमार ने बताया कि इस अनिवार्य जांच का उद्देश्य गर्भ में पल रहे शिशु और मां के स्वास्थ्य की निगरानी करना, जटिलताओं का समय रहते पता लगाना और सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करना है।
इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रबन्धक राम मूर्ति, विवेक ब्याहुत ,एएनएम और आशा कर्मी समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।
मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 110 महिलाओं का हुआ एएनसी जांच
On: April 9, 2026 12:38 PM
---Advertisement---






