मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

छात्र सम्मान समारोह आयोजित कर छात्रों के बीच बांटा गया रिपोर्ट कार्ड, स्कूल टॉपर को दिया गया मेडल

On: April 9, 2026 12:35 PM
Follow Us:
---Advertisement---

छात्र सम्मान समारोह आयोजित कर छात्रों के बीच बांटा गया रिपोर्ट कार्ड, स्कूल टॉपर को दिया गया मेडल

मांझी।मांझी के शनिचरा बाजार स्थित डॉन बॉस्को इंटरनेशनल स्कूल में छात्र सम्मान समारोह मनाया गया. इसको लेकर गुरुवार को बच्चों के साथ अभिभावकों की मीटिंग बुलाई भी गई. और समारोह आयोजित कर अभिभावकों के सामने बच्चों का एनुअल रिपोर्ट कार्ड दिया गया. इसके अलावा सभी कक्षा में फस्ट, सेकेंड, थर्ड पोजीशन में जगह पाने वाले विद्यार्थियों के साथ जूनियर सेक्सन टॉपर स्वेता कुमारी और सीनियर सेक्सन टॉपर रेहान आलम को प्रोग्रेस रिपोर्ट और मेडल और दीवाल घड़ी देकर से सम्मानित किया गया. समारोह स्थल पर सैकड़ों की संख्या में स्कूल के विद्यार्थी और उनके अभिभावक भी मौजूद रहे. समारोह में आगन्तुक अतिथियों ने मंच से डॉन बॉस्को स्कूल के वार्षिक परीक्षा रिपोर्ट देने के पहल की सराहना की और विद्यालय में बच्चों के शिक्षा को लेकर अपनी सुझाव भी दिये. इस मौके पर स्कूल के संस्थापक के साथ सम्मानित अतिथियों ने बच्चों को मेडल पहनाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.ग्रेजुएट कैप में स्कूल का मार्क्सिस्ट और मेडल पाकर बच्चों के खिलते चेहरे पर खुशी देख अभिभावक भी गद गद रहे. कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने अपने सम्बोधन में कहा कि होनहार बच्चों के साथ उनके अभिभावक का सम्मान पाना यह गर्व की बात है. पेरेंट्स मीट करके बच्चों का एनुअल रिपोर्ट कार्ड दिया जाना अभिभावक और शिक्षक के बीच इससे घनिष्ठता होगी और इससे बच्चों का शिक्षा बेहतर होगा. वही प्राचार्य धीरज पाठक ने कहा कि यहां अभिभावक भी बच्चों की कमजोरी को शिक्षकों के पास आसानी से रख पा रहे हैं और शिक्षक भी उसे अपनी ड्यूटी मान कर काम कर रहे तब जाकर बच्चों का विकास हो रहा है। इस अवसर पर ज्ञानेश्वर तिवारी,सुनील कुमार पाण्डेय, रंजन शर्मा,सत्या सिंह, अशोक यादव, संजीव श्रीवास्तव सहित अन्य लोगो भी मौजूद रहे. संचालन शिवांगी शुक्ला ने किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Releted Post

मांझी।मांझी नगर पंचायत के शनिचरा बाजार स्थित मेन रोड पर श्री पाली क्लीनिक वेलनेस सेंटर का उद्घाटन

मांझी। बिहार के नवनियुक्त स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के कार्यभार संभालने के बाद

बिहार में एक नींबू तोड़ने पर बच्चे को पीट-पीट कर मार डाला, भीड़ बदला लेने पहुंची तो हुआ पथराव; 60 थानों की पुलिस तैनात*

*पटना हाई कोर्ट परिसर में बजे सायरन, उतरे कमांडो; ATS ने परखी सुरक्षा, बस हाईजैक और आतंकियों से मुठभेड़ का मॉक ड्रिल* बिहार की राजधानी पटना का उच्च न्यायालय परिसर आज उस समय किसी आपातकालीन स्थिति में नजर आने लगा, जब अचानक सुरक्षा बलों की गाड़ियां सायरन बजाते हुए परिसर में दाखिल हुईं। दरअसल, यह कोई वास्तविक हमला नहीं बल्कि बिहार पुलिस की एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) द्वारा आयोजित एक सघन मॉक ड्रिल थी। इसका मुख्य उद्देश्य किसी भी संभावित आतंकी खतरे या आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेना था। *धमकियों के बीच सुरक्षा का कड़ा इम्तहान* पिछले कुछ समय से बिहार के विभिन्न न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं। इसी कड़ी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों को परखने के लिए यह युद्धाभ्यास किया गया। इस विशेष ऑपरेशन को पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू और अन्य न्यायाधीशों ने स्वयं अपनी उपस्थिति में देखा और एटीएस टीम की कार्यकुशलता का अवलोकन किया। *बस हाईजैक और बंधक संकट का रिहर्सल* मॉक ड्रिल के दौरान एक बेहद चुनौतीपूर्ण स्थिति तैयार की गई थी। अभ्यास में दिखाया गया कि पटना से राजगीर जा रही वैज्ञानिकों की एक बस को आतंकियों ने हाईजैक कर लिया है और हाई कोर्ट परिसर के भीतर कुछ लोगों को बंधक बना लिया गया है। सूचना मिलते ही एटीएस के कमांडो पूरी तैयारी के साथ एक्शन मोड में आ गए। *कमांडोज और डॉग स्क्वायड का एक्शन* एटीएस की टीम ने अत्याधुनिक रणनीतियों का पालन करते हुए पूरे परिसर की घेराबंदी की। इस ऑपरेशन में विभिन्न दस्ते शामिल थे। कमांडोज ने बिना समय गंवाए परिसर को चारों तरफ से घेर लिया। डॉग स्क्वायड ने संदिग्ध वस्तुओं की पहचान की, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने का सफल प्रदर्शन किया। अत्याधुनिक हथियारों से लैस एटीएस कमांडोज ने आतंकियों के साथ मुठभेड़ का प्रदर्शन किया और सभी बंधकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बड़हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्याकांड में संलिप्त 01 अभियुक्त गिरफ्तार

*निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 75 हजार रिश्वत लेते हुए SBI फील्ड ऑफिसर गिरफ्तार, जानिए पूरी खबर*

Leave a Comment