मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

जलालपुर।प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंगोलपुर मठिया में बिहार दिवस को लेकर विद्यालय के शिक्षकों

On: March 23, 2026 4:47 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बिहार दिवस पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंगोलापुर मठिया में किए गए कई कार्यक्रम

जलालपुर।प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंगोलपुर मठिया में बिहार दिवस को लेकर विद्यालय के शिक्षकों छात्रों और ग्रामीणों ने मिलकर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। सबसे पहले विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय के पोषक क्षेत्र में बिहार दिवस को ले प्रभात फेरी निकाली।जिसमें जय बिहार,जय जय बिहार, बढ़ता बिहार अपना बिहार, विकसित बिहार समृद्ध बिहार जैसे नारे लगा रहे थे।बाद में विद्यालय में क्विज कांटेस्ट का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों से बिहारबिषयक प्रश्न पूछे गए।दोपहर बाद आठवीं तथा सातवीं की छात्राओं ने छठ महोत्सव का आयोजन किया।शामिल छात्राएं छठ पूजा की पारंपरिक ड्रेस पहन कर हाथ में कलसूप लेकर छठ गीत गाते हुए विद्यालय प्रांगण में प्रवेश की तथा भगवान भास्कर को अर्घ समर्पित किया। देखने के लिए विद्यालय परिसर में सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित हुए।बाद में सभी छात्र-छात्राओं व क्विज में बेहतर करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण विद्यालय के अध्यक्ष दीपक तिवारी व प्रधानाध्यापक अखिलेश्वर पांडेय ने किया।संचालन शिक्षक बलराम यादव ने किया।मौके पर शिक्षक धीरज तिवारी, शिक्षक विजय कुमार साह,शाहनवाज हुसैन,माही कुमारी सहित क ई अन्य भी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Releted Post

सारण जिले के जलालपुर प्रखंड के पोझिया गांव में गुरुवार की रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब कोयला

*बिहार पुलिस ने गृहभेदन कांड का सफल उद्भेदन!*

गोपालगंज में सोमवार देर शाम अपराधियों ने एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के हथुआ-कुसौधी मुख्य मार्ग पर सेमराव गांव

*मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव, दिनदहाड़े पशु आहार व्यवसायी को मारी गोली, इलाके में दहशत का माहौल*

जालालपुर, सारण में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत हो चुकी है। एवरग्रीन पब्लिक स्कूल अब प्ले क्लास से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनक

*बिहार दिवस के मौके पर एवरग्रीन पब्लिक स्कूल में पहुंचे सांसद सिग्रीवाल ने फीता काट कर किए उद्घाटन*

Leave a Comment