मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मधेपुरा में बनाए जा रहे थे कट्टे-पिस्टल समेत कई खतरनाक हथियार, पुलिस ने 2 भाइयों को किया गिरफ्तार*

On: March 15, 2026 2:16 AM
Follow Us:
---Advertisement---

*मधेपुरा में बनाए जा रहे थे कट्टे-पिस्टल समेत कई खतरनाक हथियार, पुलिस ने 2 भाइयों को किया गिरफ्तार*

(मधेपुरा)। आलमनगर प्रखंड के रतवारा थाना क्षेत्र में शनिवार की अलसुबह एसटीएफ के सहयोग से मधेपुरा पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुलिस की छापेमारी में बड़ी संख्या में निर्मित, अर्धनिर्मित हथियार और उपकरण बरामद किया है। मौके से तस्कर दो भाईयों को गिरफ्तार किया गया। दोनों का मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपितों में रतवारा थाना क्षेत्र के गंगापुर बलहा बासा निवासी छबिलाल सिंह के पुत्र टुनो सिंह और पांडव कुमार शामिल हैं,शनिवार की शाम प्रेस वार्ता कर SDOP अविनाश कुमार ने बताया कि हथियार तस्करी का तार मुंगेर जिले के तस्कर से जुड़ा हुआ है। मुंगेर के तस्करों का पता लगा लिया गया है।वहां भी पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही संलिप्त अन्य तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों तस्करों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। *खूफिया जानकारी मिलने पर कार्रवाई* एसडीपीओ ने बताया कि शनिवार की अलसुबह सूचना मिली कि रतवारा के गंगापुर बलहा बासा के छबिलाल सिंह के पुत्र राजीव सिंह अपने घर में मिनी गन फैक्ट्री का संचालन कर रहा है।इसमें मुंगेर के कारीगरों द्वारा हथियार बनाने की सूचना मिली। एसटीएफ एवं डीआइयू की टीम के साथ रतवारा और आलमनगर थाना की पुलिस ने राजीव सिंह के घर की घेराबंदी कर छापेमारी की।इस दौरान दो व्यक्ति घर से भागने लगे। जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ा गया। जिसमें राजीव सिंह के भाई टुनो सिंह और पांडव कुमार शामिल हैं। *भारी मात्रा में हथियार बरामद* तलाशी के क्रम में पुलिस ने टुनो सिंह के कमर से लोडेड कट्टा व एक कारतूस और पांडव कुमार के पास से एक मास्केट बरामद हुआ। इसके बाद राजीव सिंह के घर की तलाशी के क्रम में 32 पीस अर्धनिर्मित पिस्टल, छह पीस पिस्टल स्लाइड, 26 पीस पिस्टल ग्रिप, दो मास्केट, 19 कारतूस, दो पीस मैगजीन, दो पीस कट्टा का बैरल, एक कट्टा, लेथ मशीन सहित एवं अन्य हथियार बनाने का उपकरण बरामद किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Releted Post

मांझी।मांझी नगर पंचायत के शनिचरा बाजार स्थित मेन रोड पर श्री पाली क्लीनिक वेलनेस सेंटर का उद्घाटन

मांझी। बिहार के नवनियुक्त स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के कार्यभार संभालने के बाद

बिहार में एक नींबू तोड़ने पर बच्चे को पीट-पीट कर मार डाला, भीड़ बदला लेने पहुंची तो हुआ पथराव; 60 थानों की पुलिस तैनात*

*पटना हाई कोर्ट परिसर में बजे सायरन, उतरे कमांडो; ATS ने परखी सुरक्षा, बस हाईजैक और आतंकियों से मुठभेड़ का मॉक ड्रिल* बिहार की राजधानी पटना का उच्च न्यायालय परिसर आज उस समय किसी आपातकालीन स्थिति में नजर आने लगा, जब अचानक सुरक्षा बलों की गाड़ियां सायरन बजाते हुए परिसर में दाखिल हुईं। दरअसल, यह कोई वास्तविक हमला नहीं बल्कि बिहार पुलिस की एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) द्वारा आयोजित एक सघन मॉक ड्रिल थी। इसका मुख्य उद्देश्य किसी भी संभावित आतंकी खतरे या आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेना था। *धमकियों के बीच सुरक्षा का कड़ा इम्तहान* पिछले कुछ समय से बिहार के विभिन्न न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं। इसी कड़ी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों को परखने के लिए यह युद्धाभ्यास किया गया। इस विशेष ऑपरेशन को पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू और अन्य न्यायाधीशों ने स्वयं अपनी उपस्थिति में देखा और एटीएस टीम की कार्यकुशलता का अवलोकन किया। *बस हाईजैक और बंधक संकट का रिहर्सल* मॉक ड्रिल के दौरान एक बेहद चुनौतीपूर्ण स्थिति तैयार की गई थी। अभ्यास में दिखाया गया कि पटना से राजगीर जा रही वैज्ञानिकों की एक बस को आतंकियों ने हाईजैक कर लिया है और हाई कोर्ट परिसर के भीतर कुछ लोगों को बंधक बना लिया गया है। सूचना मिलते ही एटीएस के कमांडो पूरी तैयारी के साथ एक्शन मोड में आ गए। *कमांडोज और डॉग स्क्वायड का एक्शन* एटीएस की टीम ने अत्याधुनिक रणनीतियों का पालन करते हुए पूरे परिसर की घेराबंदी की। इस ऑपरेशन में विभिन्न दस्ते शामिल थे। कमांडोज ने बिना समय गंवाए परिसर को चारों तरफ से घेर लिया। डॉग स्क्वायड ने संदिग्ध वस्तुओं की पहचान की, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने का सफल प्रदर्शन किया। अत्याधुनिक हथियारों से लैस एटीएस कमांडोज ने आतंकियों के साथ मुठभेड़ का प्रदर्शन किया और सभी बंधकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बड़हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्याकांड में संलिप्त 01 अभियुक्त गिरफ्तार

*निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 75 हजार रिश्वत लेते हुए SBI फील्ड ऑफिसर गिरफ्तार, जानिए पूरी खबर*

Leave a Comment