मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

विद्यालय के शैक्षणिक भ्रमण टीम को बी डी सी ने पटना के लिए हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

On: March 10, 2026 9:46 AM
Follow Us:
---Advertisement---

विद्यालय के शैक्षणिक भ्रमण टीम को बी डी सी ने पटना के लिए हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जलालपुर। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंगोलापुर मठिया के 36 छात्र छात्राओं के शैक्षणिक भ्रमण टीम के बस को जलालपुर बी आर सी के पास बिशनपुरा पंचायत के बीडीसी व प्रसिद्ध समाजसेवी राजन तिवारी ने पटना के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण कार्यक्रम को बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक बताया। पटना जा रहे बच्चे संजय गांधी जैविक उद्यान में विभिन्न जीवों,विभिन्न पेड़ पौधों से परिचित होंगे और उनके महत्व को समझेंगे। शैक्षणिक भ्रमण टीम का नेतृत्व प्रधानाध्यापक अखिलेश्वर पांडेय कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बच्चों को विभिन्न जीवों के बारे में बताया गया है।उन्हें संजय गांधी जैविक उद्यान से संबंधित दस प्रश्न भी दिया गया हैं।बच्चों से कहा गया कि आप भ्रमण के दौरान विभिन्न जीव जंतुओं का नाम लिखेंगे और उनके महत्व को बताएंगे। जैविक उद्यान में क्या आपको प्रभावित कर रहा है उसके बारे में भी बताएंगे। उन्होने बताया कि बेहतर उत्तर देने वालों को विद्यालय में सम्मानित किया जाएगा।जलालपुर में हरी झंडी दिखाने के समय समाजसेवी शैलेंद्र कुमार सिंह, पूर्व बीडीसी अखिलेश कुमार सिंह, शिक्षक धीरज तिवारी अविनाश तिवारी,बलराम यादव, शिक्षिका निधि कुमारी भी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment