सांसद “सीग्रीवाल” ने कहा कि मेरा संसदीय लोकसभा क्षेत्र महाराजगंज,बिहार राज्य के जिला सिवान और सारण में
नई दिल्ली, महाराजगंज,बिहार से सांसद जनार्दन सिंह “सीग्रीवाल” ने लोकसभा में नियम-377 के अधीन महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत तैरता सौर उर्जा संयंत्र लगवाये जाने का मांग करते हुए निमन्न बातें सदन के पटल पर रखी सांसद “सीग्रीवाल” ने कहा कि मेरा संसदीय लोकसभा क्षेत्र महाराजगंज,बिहार राज्य के जिला सिवान और सारण में है l इन दोनों जिलों के कई प्रखंडो के हजारों एकड़ जमीन में बारहों मास जल-जमाव रहता है l जल-जमाव रहने के कारण किसान इन जमीनों में खेती नहीं कर पाते और मत्स्यपालक मत्स्यपालन भी नहीं कर पाते l इस परिस्थित में इस जल-जमाव वाले बड़े क्षेत्र में फ्लोटिंग सौर उर्जा संयंत्र लगाकर बिजली उत्पादन किया जा सकता है तथा इससे उत्पादित बिजली को डिस्ट्रीब्यूट कर हमारे संसदीय क्षेत्र सहित आस-पास के क्षेत्रों की जनता को इसका लाभ दिलाया जा सकता है l
माननीय अध्यक्ष महोदय के माध्यम से नवीन एवं नवीकरण विद्युत मंत्री से मेरा आग्रह है कि मेरे संसदीय क्षेत्र महाराजगंज के सारण और सिवान जिलों में जल-जमाव वाले हजारों एकड़ जमींन में तैरता सौर उर्जा संयंत्र लगवाया जाये जिससे कि बिजली की कमी को दूर किया जा सके l
सधन्यवाद
सांसद “सीग्रीवाल” ने कहा कि मेरा संसदीय लोकसभा क्षेत्र महाराजगंज,बिहार राज्य के जिला सिवान और सारण में नई दिल्ली, महाराजगंज,बिहार से सांसद जनार्दन सिंह
On: February 6, 2026 5:08 AM
---Advertisement---






