*एसएसपी, सारण द्वारा शहीद दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि
आज दिनांक 30.01.2026 को शहीद दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा गांधी जी के आदर्शों को आत्मसात करने तथा उनके द्वारा प्रतिपादित सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि शहीद दिवस 2026 की थीम – “सत्य और अहिंसा का मार्ग ही सशक्त राष्ट्र की पहचान” आज के सामाजिक परिवेश में अत्यंत प्रासंगिक है। उक्त थीम के अनुरूप सारण पुलिस सत्य, न्याय एवं अहिंसा के मूल्यों पर आधारित पुलिसिंग को सुदृढ़ करते हुए आमजन के प्रति विश्वास, शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु निरंतर कार्य करती रहेगी।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर सारण पुलिस विधि-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण एवं जनसेवा के अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता के साथ करती रहेगी।






