मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

शिक्षाविद् स्मृति प्रतिभा सम्मान समारोह मे पुरस्कार विजयी प्रतिभागियों के चेहरे खिले

On: January 28, 2026 12:30 PM
Follow Us:
---Advertisement---

शिक्षाविद् स्मृति प्रतिभा सम्मान समारोह मे पुरस्कार विजयी प्रतिभागियों के चेहरे खिल

जलालपुर। शिक्षाविद रामदेव पांडे व माता राजपति देवी स्मृति प्रतिभा खोज प्रतियोगिता2026 के सम्मान समारोह में 200 से ज्यादा प्रतिभागियों के पुरस्कार पाते हीं चेहरे खिल उठे।तीन प्रतियोगिता वर्गो सातवी आठवी, नवी दसवी तथा बारहवी प्लस में आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा में सम्होता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के संजू कुमारी , एकैडमी आफ साइंस स्ट्रीम और कंपटीशन क्लासेस जलालपुर की तान्या श्रीवास्तव उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंगोलापुर मठिया के रोहन कुमार को विभिन्न वर्गो मे प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मांझी प्रखंड के मरहां उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की रूपा कुमारी नवी 10वीं में प्रथम स्थान पर रही।पुरस्कार वितरण करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव दिनेश कुमार सिंह ने शिक्षाविद के पुण्यतिथि पर इस तरह के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताया। शिक्षाविद को याद करते हुए कहा कि पूज्य बाबा महान शिक्षाविद् थे। उनकी स्मृति में उनके पुत्र द्वारा उनकी पुण्यतिथि पर प्रतिभा खोज परीक्षा आयोजित कर बच्चो और युवाओ को सम्मानित करना समाज के लिए एक आदर्श है।कार्यक्रम मे बोलते हुए सारण जिला भाजपा पश्चिमी के जिला अध्यक्ष उमेश तिवारी ने कहा कि अपने पूर्वज की याद में कार्यक्रम का आयोजन समाज के लिए अनुकरणीय है।इसके पहले कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन भाजपा नेता गुड्डू चौधरी,शिक्षक नेता दिनेश कुमार सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश तिवारी, वायु सैनिक अभिषेक कुमार सिंह,समाजसेवी और शिक्षाविद सुजीत दुबे, प्रधानाध्यापक मणीन्द्र पांडेय एच एम इंसाफ अली ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया।तत्पश्चात सभी अतिथियो ने शिक्षा विद् के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए अपनी श्रद्धांजलि दी। म विद्यालय मंगोलापुर मठिया की श्रुति कुमारी, निशा कुमारी और पायल कुमारी ने मधुर स्वर मे स्वागत गीत प्रस्तुत कर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। अध्यक्षता व संचालन पूर्व एच एम रामकुमार सिंह व धन्यवाद ज्ञापन योगी बाबा क्विज क्लब के संचालक अखिलेश्वर पांडेय ने किया।मौके पर प्राथमिक शि संघ के मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार सिंह, समाजसेवी पुष्पेंद्र तिवारी,प्रधानाध्यापक बसंत कुमार, प्रभुनाथ पंडित,मनोरंजन पाठक, ज्योति कश्यप, विकास सिंह,पिंटू मिश्रा, दीनबंधु मिश्रा, पवन कुमार सिंह,रामबाबू यादव, कृष्ण कुमार यादव, धीरज तिवारी, बलराम यादव, विजय साह,शाहनवाज़ हुसैन अश्विनी कुमार सिंह गांधी पांडेय गुड्डू साह प्रिंस यादव सहित कई अन्य भी थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment