मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

स्वास्थ्य संस्थानों में प्रदत सेवाओं का अवलोकन करने हेतु पन्द्रह सदस्यीय टीम तमिलनाडु रवाना

On: January 19, 2026 12:40 PM
Follow Us:
---Advertisement---

स्वास्थ्य संस्थानों में प्रदत सेवाओं का अवलोकन करने हेतु पन्द्रह सदस्यीय टीम तमिलनाडु रवान

मांझी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य संस्थानों में प्रदत सेवाओं का अवलोकन करने हेतु राज्य स्वास्थ्य समिति की अध्यक्षता में 15 सदस्यीय टीम में सारण जिला से शामिल मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रोहित कुमार भी रविवार को टीम के साथ तमिलनाडु के लिए हुए रवाना हो गए। रवाना होने से पूर्व डॉ. रोहित कुमार ने बताया कि चार दिवसीय तमिलनाडु यात्रा के दौरान वहां स्वास्थ्य मिशन की सेवाओं का अवलोकन व अनुकरण करने का मौका मिलेगा। यह बिहार राज्य के प्रत्येक जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने, विशेषकर गैर-संक्रमणीय रोगों और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में समानता लाने के लिए एक अच्छी पहल है। इसमें गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं, मुफ्त परामर्श शिविर और आधुनिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (जैसे आयुष्मान भारत) भी शामिल हैं, ताकि सभी नागरिकों तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुचाना सुनिश्चित हो सके। टीम में डॉ. बृंदालाल, डॉ. एनके गुप्ता, डॉ. अभिषेक कुमार सिन्हा, डॉ. आकांक्षा सुमन, डॉ. जेएन सिंह, डॉ. राम रत्न आदि शामिल हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment