मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

*मोहनिया में सीरियल चोर शाहरुख गिरफ्तार:15 दिन में चोरी किए फ्रिज-टीवी-मिक्सर-कुर्सियां बरामद, आरोपी न्यायिक हिरासत में*

On: January 13, 2026 1:44 AM
Follow Us:
---Advertisement---

*मोहनिया में सीरियल चोर शाहरुख गिरफ्तार:15 दिन में चोरी किए फ्रिज-टीवी-मिक्सर-कुर्सियां बरामद, आरोपी न्यायिक हिरासत में

कैमूर जिले के मोहनिया में पुलिस ने एक सीरियल चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के पास से लाखों रुपये का चोरी का सामान भी बरामद किया है। इस मामले में मोहनिया थाना में 11 जनवरी को शिकायत दर्ज की गई थी। मोहनिया थाना क्षेत्र के स्टूवरगंज स्थित एक दुकान से विभिन्न सामान चोरी होने की शिकायत के बाद थाना कांड संख्या 25/26 के तहत मामला दर्ज किया गया। डीएसपी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में जांच शुरू की गई। दुकानदार ने एक ऐसे व्यक्ति पर संदेह जताया था, जिसने पहले भी चोरी की थी,वर्लपूल कंपनी का एक फ्रिज बरामद किया मानवीय सूचना और वैज्ञानिक तरीकों का उपयोग करते हुए, पुलिस ने मोहनिया शहर के वार्ड नंबर 7 निवासी शाहरुख पुत्र गुलाम कादिर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार शाहरुख के पास से 26 प्लास्टिक कुर्सियां, समर कूल कंपनी का 24 इंच का टीवी, हवेल कंपनी का 15 लीटर का वाटर हीटर, हवेल के 6 मिक्सर ग्राइंडर और वर्लपूल कंपनी का एक फ्रिज बरामद किया गया। चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शाहरुख पिछले 15 दिनों से लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था और चोरी का सामान बेच रहा था। फ्रिज जैसे बड़े सामान के गायब होने पर दुकानदार को चोरी का शक हुआ। खरीदारों को नहीं थी जानकारी आरोपी ने अकेले ही इन सभी चोरियों को अंजाम दिया था। पुलिस ने बेचे गए सामान को विभिन्न लोगों और दुकानदारों से भी बरामद कर लिया है। खरीदारों को चोरी के सामान के बारे में जानकारी नहीं थी, इसलिए उन्हें निर्दोष पाया गया।गिरफ्तार शाहरुख कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले को सुलझाने में तेजी दिखाई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Releted Post

मांझी।मांझी नगर पंचायत के शनिचरा बाजार स्थित मेन रोड पर श्री पाली क्लीनिक वेलनेस सेंटर का उद्घाटन

मांझी। बिहार के नवनियुक्त स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के कार्यभार संभालने के बाद

बिहार में एक नींबू तोड़ने पर बच्चे को पीट-पीट कर मार डाला, भीड़ बदला लेने पहुंची तो हुआ पथराव; 60 थानों की पुलिस तैनात*

*पटना हाई कोर्ट परिसर में बजे सायरन, उतरे कमांडो; ATS ने परखी सुरक्षा, बस हाईजैक और आतंकियों से मुठभेड़ का मॉक ड्रिल* बिहार की राजधानी पटना का उच्च न्यायालय परिसर आज उस समय किसी आपातकालीन स्थिति में नजर आने लगा, जब अचानक सुरक्षा बलों की गाड़ियां सायरन बजाते हुए परिसर में दाखिल हुईं। दरअसल, यह कोई वास्तविक हमला नहीं बल्कि बिहार पुलिस की एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) द्वारा आयोजित एक सघन मॉक ड्रिल थी। इसका मुख्य उद्देश्य किसी भी संभावित आतंकी खतरे या आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेना था। *धमकियों के बीच सुरक्षा का कड़ा इम्तहान* पिछले कुछ समय से बिहार के विभिन्न न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं। इसी कड़ी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों को परखने के लिए यह युद्धाभ्यास किया गया। इस विशेष ऑपरेशन को पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू और अन्य न्यायाधीशों ने स्वयं अपनी उपस्थिति में देखा और एटीएस टीम की कार्यकुशलता का अवलोकन किया। *बस हाईजैक और बंधक संकट का रिहर्सल* मॉक ड्रिल के दौरान एक बेहद चुनौतीपूर्ण स्थिति तैयार की गई थी। अभ्यास में दिखाया गया कि पटना से राजगीर जा रही वैज्ञानिकों की एक बस को आतंकियों ने हाईजैक कर लिया है और हाई कोर्ट परिसर के भीतर कुछ लोगों को बंधक बना लिया गया है। सूचना मिलते ही एटीएस के कमांडो पूरी तैयारी के साथ एक्शन मोड में आ गए। *कमांडोज और डॉग स्क्वायड का एक्शन* एटीएस की टीम ने अत्याधुनिक रणनीतियों का पालन करते हुए पूरे परिसर की घेराबंदी की। इस ऑपरेशन में विभिन्न दस्ते शामिल थे। कमांडोज ने बिना समय गंवाए परिसर को चारों तरफ से घेर लिया। डॉग स्क्वायड ने संदिग्ध वस्तुओं की पहचान की, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने का सफल प्रदर्शन किया। अत्याधुनिक हथियारों से लैस एटीएस कमांडोज ने आतंकियों के साथ मुठभेड़ का प्रदर्शन किया और सभी बंधकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बड़हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्याकांड में संलिप्त 01 अभियुक्त गिरफ्तार

*निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 75 हजार रिश्वत लेते हुए SBI फील्ड ऑफिसर गिरफ्तार, जानिए पूरी खबर*

Leave a Comment