मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---
On: January 9, 2026 11:42 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*मधुबनी में चोरी हुआ ट्रैक्टर बरामद,4गिरफ्तार,समस्तीपुर वाराणसी के 4 चोर पकड़े,अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा*

मधुबनी पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र से चोरी हुए एक ट्रैक्टर को 15 दिनों के भीतर बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक संगठित ट्रैक्टर चोरी गिरोह के खिलाफ की गई है। नगर थाना क्षेत्र के बुद्धनगर निवासी राजेश कुमार ने 27 दिसंबर 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनका ट्रैक्टर, जो शॉकिंग मशीन के साथ 11 नंबर रेलवे गुमटी के पास खड़ा था, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया था। *विशेष टीम का गठन किया गया* शिकायत मिलने के बाद एसपी योगेन्द्र कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 अमित कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने विभिन्न संभावित स्थलों की तलाशी ली और स्थानीय सूत्रों तथा तकनीकी निगरानी का उपयोग कर जांच शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद, 9 जनवरी 2026 को विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की और चोरी किया गया ट्रैक्टर बरामद कर लिया। इस दौरान चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जो संगठित तरीके से ट्रैक्टर चोरी कर अन्य जिलों में बेचने का काम करते थे। *संभावित साथियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी जारी* गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान समस्तीपुर जिले के मुसफ़िल थाना अंतर्गत भुइधारा निवासी मो. नसीम व अनमोल, वाराणसी (उत्तर प्रदेश) के मिर्जामुराद थाना अंतर्गत कोर्टी निवासी शुभम सिंह (पिता राकेश सिंह) और समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना अंतर्गत बखरीबुजुर्ग निवासी मो. फूलों उर्फ फूल हसन के रूप में हुई है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर ट्रैक्टर बरामद किया, जिसे बिहार और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र में बेचने की योजना थी। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने ऐसे कई अन्य चोरी के मामलों में संलिप्तता स्वीकार की है। यह गिरोह विभिन्न जिलों में घूमकर महंगे कृषि यंत्रों की चोरी कर उन्हें सस्ते दामों पर बेच देता था। पुलिस इनके नेटवर्क और अन्य संभावित साथियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Releted Post

मांझी।मांझी नगर पंचायत के शनिचरा बाजार स्थित मेन रोड पर श्री पाली क्लीनिक वेलनेस सेंटर का उद्घाटन

मांझी। बिहार के नवनियुक्त स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के कार्यभार संभालने के बाद

बिहार में एक नींबू तोड़ने पर बच्चे को पीट-पीट कर मार डाला, भीड़ बदला लेने पहुंची तो हुआ पथराव; 60 थानों की पुलिस तैनात*

*पटना हाई कोर्ट परिसर में बजे सायरन, उतरे कमांडो; ATS ने परखी सुरक्षा, बस हाईजैक और आतंकियों से मुठभेड़ का मॉक ड्रिल* बिहार की राजधानी पटना का उच्च न्यायालय परिसर आज उस समय किसी आपातकालीन स्थिति में नजर आने लगा, जब अचानक सुरक्षा बलों की गाड़ियां सायरन बजाते हुए परिसर में दाखिल हुईं। दरअसल, यह कोई वास्तविक हमला नहीं बल्कि बिहार पुलिस की एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) द्वारा आयोजित एक सघन मॉक ड्रिल थी। इसका मुख्य उद्देश्य किसी भी संभावित आतंकी खतरे या आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेना था। *धमकियों के बीच सुरक्षा का कड़ा इम्तहान* पिछले कुछ समय से बिहार के विभिन्न न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं। इसी कड़ी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों को परखने के लिए यह युद्धाभ्यास किया गया। इस विशेष ऑपरेशन को पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू और अन्य न्यायाधीशों ने स्वयं अपनी उपस्थिति में देखा और एटीएस टीम की कार्यकुशलता का अवलोकन किया। *बस हाईजैक और बंधक संकट का रिहर्सल* मॉक ड्रिल के दौरान एक बेहद चुनौतीपूर्ण स्थिति तैयार की गई थी। अभ्यास में दिखाया गया कि पटना से राजगीर जा रही वैज्ञानिकों की एक बस को आतंकियों ने हाईजैक कर लिया है और हाई कोर्ट परिसर के भीतर कुछ लोगों को बंधक बना लिया गया है। सूचना मिलते ही एटीएस के कमांडो पूरी तैयारी के साथ एक्शन मोड में आ गए। *कमांडोज और डॉग स्क्वायड का एक्शन* एटीएस की टीम ने अत्याधुनिक रणनीतियों का पालन करते हुए पूरे परिसर की घेराबंदी की। इस ऑपरेशन में विभिन्न दस्ते शामिल थे। कमांडोज ने बिना समय गंवाए परिसर को चारों तरफ से घेर लिया। डॉग स्क्वायड ने संदिग्ध वस्तुओं की पहचान की, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने का सफल प्रदर्शन किया। अत्याधुनिक हथियारों से लैस एटीएस कमांडोज ने आतंकियों के साथ मुठभेड़ का प्रदर्शन किया और सभी बंधकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बड़हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्याकांड में संलिप्त 01 अभियुक्त गिरफ्तार

*निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 75 हजार रिश्वत लेते हुए SBI फील्ड ऑफिसर गिरफ्तार, जानिए पूरी खबर*

Leave a Comment