**भारत के सबसे बड़े शिवलिंग का गोपालगंज में भव्य प्रवेश, बलथरी चेक पोस्ट पर हुआ पूजा-अर्चना**
गोपालगंज। आज दिनांक 05 जनवरी 2026 को भारत के सबसे बड़े शिवलिंग का बिहार में ऐतिहासिक एवं भव्य प्रवेश गोपालगंज जिले के बलथरी चेक पोस्ट पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर बिहार सरकार के माननीय मंत्री श्री अशोक चौधरी द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर शिवलिंग का स्वागत एवं प्रवेश कराया गया। कार्यक्रम में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला।
इस पावन अवसर पर विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) श्री राजीव कुमार, बरौली विधायक श्री मनजीत सिंह, जिला पदाधिकारी श्री पवन कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश दीक्षित, अपर समाहर्ता श्री राजेश्वरी पाण्डेय, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री प्रांजल कुमार, कुचायकोट के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
शिवलिंग के प्रवेश को लेकर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की समुचित व्यवस्था की गई थी। पुलिस एवं प्रशासन की टीम पूरी तरह मुस्तैद रही, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
माननीय मंत्री श्री अशोक चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि भारत के सबसे बड़े शिवलिंग का गोपालगंज आगमन जिले के लिए गौरव का विषय है और इससे धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। जिला प्रशासन ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी विभागों एवं आम जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।






