मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

*सिकंदरा लूट कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने लूटी गई बाइक और नकदी बरामद की, 21 दिसंबर को घटना हुई थी*

On: January 5, 2026 2:16 AM
Follow Us:
---Advertisement---

*सिकंदरा लूट कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने लूटी गई बाइक और नकदी बरामद की, 21 दिसंबर को घटना हुई थी*

जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में 21 दिसंबर 2025 की रात हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो विधि विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने लूटी गई होंडा साइन बाइक और नकदी बरामद कर ली है। *पुलिस अधीक्षक जमुई विश्वजीत दयाल ने खैरा थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी।* उन्होंने बताया कि धरहरा निवासी पंकज कुमार वर्णवाल 21 दिसंबर की रात करीब 8:30 बजे अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। बाभन टोला ठाकुरबाड़ी मोड़ के पास अपराधियों ने उन्हें पिस्टल दिखाकर उनकी बाइक, मोबाइल फोन और 16,000 रुपए नकद लूट लिए थे।इस घटना के संबंध में सिकंदरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जमुई के नेतृत्व में जिला आसूचना इकाई और सिकंदरा थाना पुलिस की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर छापेमारी कर इस मामले का सफल उद्भेदन किया।छापेमारी के दौरान राजीव कुमार और नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त, दो विधि विरुद्ध बालकों को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने लूटी गई होंडा साइन बाइक के साथ-साथ मोबाइल फोन और 16,000 रुपए नकद भी बरामद किए हैं। इसी अभियान के तहत, अन्य मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी नीतीश कुमार और चोरी की बाइक के साथ दीपांशु कुमार को भी गिरफ्तार किया गया,एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगने की उम्मीद है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Releted Post

मांझी।मांझी नगर पंचायत के शनिचरा बाजार स्थित मेन रोड पर श्री पाली क्लीनिक वेलनेस सेंटर का उद्घाटन

मांझी। बिहार के नवनियुक्त स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के कार्यभार संभालने के बाद

बिहार में एक नींबू तोड़ने पर बच्चे को पीट-पीट कर मार डाला, भीड़ बदला लेने पहुंची तो हुआ पथराव; 60 थानों की पुलिस तैनात*

*पटना हाई कोर्ट परिसर में बजे सायरन, उतरे कमांडो; ATS ने परखी सुरक्षा, बस हाईजैक और आतंकियों से मुठभेड़ का मॉक ड्रिल* बिहार की राजधानी पटना का उच्च न्यायालय परिसर आज उस समय किसी आपातकालीन स्थिति में नजर आने लगा, जब अचानक सुरक्षा बलों की गाड़ियां सायरन बजाते हुए परिसर में दाखिल हुईं। दरअसल, यह कोई वास्तविक हमला नहीं बल्कि बिहार पुलिस की एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) द्वारा आयोजित एक सघन मॉक ड्रिल थी। इसका मुख्य उद्देश्य किसी भी संभावित आतंकी खतरे या आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेना था। *धमकियों के बीच सुरक्षा का कड़ा इम्तहान* पिछले कुछ समय से बिहार के विभिन्न न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं। इसी कड़ी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों को परखने के लिए यह युद्धाभ्यास किया गया। इस विशेष ऑपरेशन को पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू और अन्य न्यायाधीशों ने स्वयं अपनी उपस्थिति में देखा और एटीएस टीम की कार्यकुशलता का अवलोकन किया। *बस हाईजैक और बंधक संकट का रिहर्सल* मॉक ड्रिल के दौरान एक बेहद चुनौतीपूर्ण स्थिति तैयार की गई थी। अभ्यास में दिखाया गया कि पटना से राजगीर जा रही वैज्ञानिकों की एक बस को आतंकियों ने हाईजैक कर लिया है और हाई कोर्ट परिसर के भीतर कुछ लोगों को बंधक बना लिया गया है। सूचना मिलते ही एटीएस के कमांडो पूरी तैयारी के साथ एक्शन मोड में आ गए। *कमांडोज और डॉग स्क्वायड का एक्शन* एटीएस की टीम ने अत्याधुनिक रणनीतियों का पालन करते हुए पूरे परिसर की घेराबंदी की। इस ऑपरेशन में विभिन्न दस्ते शामिल थे। कमांडोज ने बिना समय गंवाए परिसर को चारों तरफ से घेर लिया। डॉग स्क्वायड ने संदिग्ध वस्तुओं की पहचान की, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने का सफल प्रदर्शन किया। अत्याधुनिक हथियारों से लैस एटीएस कमांडोज ने आतंकियों के साथ मुठभेड़ का प्रदर्शन किया और सभी बंधकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बड़हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्याकांड में संलिप्त 01 अभियुक्त गिरफ्तार

*निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 75 हजार रिश्वत लेते हुए SBI फील्ड ऑफिसर गिरफ्तार, जानिए पूरी खबर*

Leave a Comment