मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

*होटल के बंद कमरों में ‘जुए की बिसात’ और शराब का दौर; एसपी की स्पेशल टीम ने बिगाड़ा रईसजादों का खेल, सलाखों के पीछे नए साल की शुरुआत*

On: January 4, 2026 2:56 AM
Follow Us:
---Advertisement---

*होटल के बंद कमरों में ‘जुए की बिसात’ और शराब का दौर; एसपी की स्पेशल टीम ने बिगाड़ा रईसजादों का खेल, सलाखों के पीछे नए साल की शुरुआत*

सुपौल जिले के सदर थाना क्षेत्र में नए साल के दूसरे ही दिन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। लोहियानगर चौक स्थित ‘कॉरपोरेट होटल’ में अवैध गतिविधियों की गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक सरथ आर.एस. के निर्देश पर एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) के नेतृत्व में टीम ने जब होटल में दबिश दी, तो वहां का नजारा देख अधिकारी भी दंग रह गए। *जुआ और शराब के बीच लाखों की बरामदगी* होटल के भीतर बड़े स्तर पर जुआ और शराब का खेल चल रहा था। पुलिस ने मौके से 6 लाख 25 हजार 452 रुपये नकद बरामद किए हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 10 संदिग्ध व्यक्तियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में ये आरोपी पुलिस को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। *बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामान और गाड़ियाँ जब्त* पुलिस ने मौके से केवल नकद ही नहीं, बल्कि भारी मात्रा में अन्य सामग्री भी बरामद की है, जिसमें 12 मोबाइल फोन और 21 एटीएम कार्ड। 14 सेट प्लेइंग कार्ड, सिगरेट और तंबाकू के पैकेट। इसके साथ ही आरोपियों की निशानदेही पर 2 कार और 2 मोटरसाइकिल सहित 7 आरसी (RC) जब्त की गई हैं *कानून-व्यवस्था पर एसपी का सख्त रुख* पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध सुपौल थाना में कांड दर्ज कर लिया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिले में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Releted Post

मांझी।मांझी नगर पंचायत के शनिचरा बाजार स्थित मेन रोड पर श्री पाली क्लीनिक वेलनेस सेंटर का उद्घाटन

मांझी। बिहार के नवनियुक्त स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के कार्यभार संभालने के बाद

बिहार में एक नींबू तोड़ने पर बच्चे को पीट-पीट कर मार डाला, भीड़ बदला लेने पहुंची तो हुआ पथराव; 60 थानों की पुलिस तैनात*

*पटना हाई कोर्ट परिसर में बजे सायरन, उतरे कमांडो; ATS ने परखी सुरक्षा, बस हाईजैक और आतंकियों से मुठभेड़ का मॉक ड्रिल* बिहार की राजधानी पटना का उच्च न्यायालय परिसर आज उस समय किसी आपातकालीन स्थिति में नजर आने लगा, जब अचानक सुरक्षा बलों की गाड़ियां सायरन बजाते हुए परिसर में दाखिल हुईं। दरअसल, यह कोई वास्तविक हमला नहीं बल्कि बिहार पुलिस की एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) द्वारा आयोजित एक सघन मॉक ड्रिल थी। इसका मुख्य उद्देश्य किसी भी संभावित आतंकी खतरे या आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेना था। *धमकियों के बीच सुरक्षा का कड़ा इम्तहान* पिछले कुछ समय से बिहार के विभिन्न न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं। इसी कड़ी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों को परखने के लिए यह युद्धाभ्यास किया गया। इस विशेष ऑपरेशन को पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू और अन्य न्यायाधीशों ने स्वयं अपनी उपस्थिति में देखा और एटीएस टीम की कार्यकुशलता का अवलोकन किया। *बस हाईजैक और बंधक संकट का रिहर्सल* मॉक ड्रिल के दौरान एक बेहद चुनौतीपूर्ण स्थिति तैयार की गई थी। अभ्यास में दिखाया गया कि पटना से राजगीर जा रही वैज्ञानिकों की एक बस को आतंकियों ने हाईजैक कर लिया है और हाई कोर्ट परिसर के भीतर कुछ लोगों को बंधक बना लिया गया है। सूचना मिलते ही एटीएस के कमांडो पूरी तैयारी के साथ एक्शन मोड में आ गए। *कमांडोज और डॉग स्क्वायड का एक्शन* एटीएस की टीम ने अत्याधुनिक रणनीतियों का पालन करते हुए पूरे परिसर की घेराबंदी की। इस ऑपरेशन में विभिन्न दस्ते शामिल थे। कमांडोज ने बिना समय गंवाए परिसर को चारों तरफ से घेर लिया। डॉग स्क्वायड ने संदिग्ध वस्तुओं की पहचान की, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने का सफल प्रदर्शन किया। अत्याधुनिक हथियारों से लैस एटीएस कमांडोज ने आतंकियों के साथ मुठभेड़ का प्रदर्शन किया और सभी बंधकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बड़हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्याकांड में संलिप्त 01 अभियुक्त गिरफ्तार

*निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 75 हजार रिश्वत लेते हुए SBI फील्ड ऑफिसर गिरफ्तार, जानिए पूरी खबर*

Leave a Comment