मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

*BJP नेता के घर पर पहले पथराव फिर ताबड़तोड़ फायरिंग, बंदूक की बट से मारकर बदमाशों ने किया जख्मी, इलाके में मचा हड़कंप*

On: January 4, 2026 2:36 AM
Follow Us:
---Advertisement---
  1. *BJP नेता के घर पर पहले पथराव फिर ताबड़तोड़ फायरिंग, बंदूक की बट से मारकर बदमाशों ने किया जख्मी, इलाके में मचा हड़कंप*

बिहार में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। एक बाद एक आपराधिक घटनाएं सामने आ रही है। ताजा मामला बेगूसराय के सीमावर्ती इलाके का है। जहां बेखौफ बदमाशों ने भाजपा नेता के घर पर पहले पथराव की फिर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना में भाजपा नेता गंभीर रुप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने बंदूक की बेट से मारमार कर भाजपा नेता को जख्मी कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गई। *भाजपा नेता के घर फायरिंग* दरअसल, बेगूसराय जिले में शुक्रवार शाम ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना को अंजाम दी गई। मामला बखरी थाना क्षेत्र के सीमावर्ती बहादुरपुर इलाके का है। इस फायरिंग में पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं भाजपा नेता विजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए बखरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने पहले विजय सिंह के घर पर पथराव कर जमकर तोड़फोड़ की, इसके बाद फायरिंग शुरू कर दी। *अस्पताल में भर्ती हुए भाजपा नेता* गोलीबारी की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। घायल अवस्था में परिजनों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घायल विजय सिंह ने बताया कि 1 जनवरी को गांव के कुछ युवकों ने अंधाधुंध गोलीबारी की थी। उस समय उन्होंने युवकों को समझाने का प्रयास किया था, जिससे वे नाराज हो गए। विजय सिंह के अनुसार, 2 जनवरी की शाम वही युवक दोबारा आए और गाली-गलौज करने लगे। इस घटना को लेकर जब वे आवेदन देने बहादुरपुर थाना जा रहे थे, तभी अपराधियों ने उन्हें रास्ते में पकड़ लिया। *इलाके में मचा हड़कंप* आरोप है कि अपराधियों ने विजय सिंह को बखरी के शकरपुरा–बहादुरपुर बांध पर ले जाकर बंदूक के बट से बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उन्हें बखरी पीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत को देखते हुए उन्हें अलौली स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Releted Post

मांझी।मांझी नगर पंचायत के शनिचरा बाजार स्थित मेन रोड पर श्री पाली क्लीनिक वेलनेस सेंटर का उद्घाटन

मांझी। बिहार के नवनियुक्त स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के कार्यभार संभालने के बाद

बिहार में एक नींबू तोड़ने पर बच्चे को पीट-पीट कर मार डाला, भीड़ बदला लेने पहुंची तो हुआ पथराव; 60 थानों की पुलिस तैनात*

*पटना हाई कोर्ट परिसर में बजे सायरन, उतरे कमांडो; ATS ने परखी सुरक्षा, बस हाईजैक और आतंकियों से मुठभेड़ का मॉक ड्रिल* बिहार की राजधानी पटना का उच्च न्यायालय परिसर आज उस समय किसी आपातकालीन स्थिति में नजर आने लगा, जब अचानक सुरक्षा बलों की गाड़ियां सायरन बजाते हुए परिसर में दाखिल हुईं। दरअसल, यह कोई वास्तविक हमला नहीं बल्कि बिहार पुलिस की एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) द्वारा आयोजित एक सघन मॉक ड्रिल थी। इसका मुख्य उद्देश्य किसी भी संभावित आतंकी खतरे या आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेना था। *धमकियों के बीच सुरक्षा का कड़ा इम्तहान* पिछले कुछ समय से बिहार के विभिन्न न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं। इसी कड़ी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों को परखने के लिए यह युद्धाभ्यास किया गया। इस विशेष ऑपरेशन को पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू और अन्य न्यायाधीशों ने स्वयं अपनी उपस्थिति में देखा और एटीएस टीम की कार्यकुशलता का अवलोकन किया। *बस हाईजैक और बंधक संकट का रिहर्सल* मॉक ड्रिल के दौरान एक बेहद चुनौतीपूर्ण स्थिति तैयार की गई थी। अभ्यास में दिखाया गया कि पटना से राजगीर जा रही वैज्ञानिकों की एक बस को आतंकियों ने हाईजैक कर लिया है और हाई कोर्ट परिसर के भीतर कुछ लोगों को बंधक बना लिया गया है। सूचना मिलते ही एटीएस के कमांडो पूरी तैयारी के साथ एक्शन मोड में आ गए। *कमांडोज और डॉग स्क्वायड का एक्शन* एटीएस की टीम ने अत्याधुनिक रणनीतियों का पालन करते हुए पूरे परिसर की घेराबंदी की। इस ऑपरेशन में विभिन्न दस्ते शामिल थे। कमांडोज ने बिना समय गंवाए परिसर को चारों तरफ से घेर लिया। डॉग स्क्वायड ने संदिग्ध वस्तुओं की पहचान की, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने का सफल प्रदर्शन किया। अत्याधुनिक हथियारों से लैस एटीएस कमांडोज ने आतंकियों के साथ मुठभेड़ का प्रदर्शन किया और सभी बंधकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बड़हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्याकांड में संलिप्त 01 अभियुक्त गिरफ्तार

*निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 75 हजार रिश्वत लेते हुए SBI फील्ड ऑफिसर गिरफ्तार, जानिए पूरी खबर*

Leave a Comment