मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

*मधुबनी पुलिस ने ऑटो लूट के 4 आरोपी पकड़े:फुलपरास में कार से हुई छिनतई का खुलासा, ऑटो बरामद*

On: December 29, 2025 4:07 AM
Follow Us:
---Advertisement---

*मधुबनी पुलिस ने ऑटो लूट के 4 आरोपी पकड़े:फुलपरास में कार से हुई छिनतई का खुलासा, ऑटो बरामद*

मधुबनी पुलिस ने फुलपरास थाना क्षेत्र में हुई ऑटो छिनतई की घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लूटा गया ऑटो, चार्जर, घटना में प्रयुक्त कार, तीन मोबाइल फोन और वारदात के समय पहने कपड़े व चप्पल बरामद किए हैं। यह जानकारी रविवार को मधुबनी एसपी योगेन्द्र कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। लगभग एक सप्ताह पहले, फुलपरास थाना क्षेत्र के एनएच-27 पर दरभंगा से लौट रहे एक ऑटो चालक से अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर ऑटो छीन लिया था। अपराधी एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार में सवार थे। इस संबंध में फुलपरास थाना में मामला दर्ज किया गया था *विशेष जांच टीम का गठन किया* घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार ने फुलपरास अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया। टीम ने तकनीकी अनुसंधान और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के आधार पर छापेमारी शुरू की और घटना में शामिल चारों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। *चारों आरोपियों ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली* गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फुलपरास थाना क्षेत्र के पुरवारी टोल निवासी अजय कुमार यादव (पिता राम नारायण यादव), पंकज कुमार यादव (पिता स्व. झोली कु. यादव), विकेश कुमार (पिता राम कृष्ण यादव) और धौसही निवासी पिंटू कुमार मंडल (पिता गंगा राम मंडल) के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान चारों आरोपियों ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। *तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए* आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटा गया ऑटो और उसका चार्जर बरामद किया। इसके अतिरिक्त, घटना में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। सभी गिरफ्तार आरोपियों को रविवार शाम न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फुलपरास थानाध्यक्ष बिक्रम आचार्य ने बताया कि टीम ने पेशेवर तरीके से तकनीकी और मानवीय सूचनाओं का उपयोग कर अपराधियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की। मधुबनी एसपी ने दोहराया कि अपराध और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Releted Post

मांझी।मांझी नगर पंचायत के शनिचरा बाजार स्थित मेन रोड पर श्री पाली क्लीनिक वेलनेस सेंटर का उद्घाटन

मांझी। बिहार के नवनियुक्त स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के कार्यभार संभालने के बाद

बिहार में एक नींबू तोड़ने पर बच्चे को पीट-पीट कर मार डाला, भीड़ बदला लेने पहुंची तो हुआ पथराव; 60 थानों की पुलिस तैनात*

*पटना हाई कोर्ट परिसर में बजे सायरन, उतरे कमांडो; ATS ने परखी सुरक्षा, बस हाईजैक और आतंकियों से मुठभेड़ का मॉक ड्रिल* बिहार की राजधानी पटना का उच्च न्यायालय परिसर आज उस समय किसी आपातकालीन स्थिति में नजर आने लगा, जब अचानक सुरक्षा बलों की गाड़ियां सायरन बजाते हुए परिसर में दाखिल हुईं। दरअसल, यह कोई वास्तविक हमला नहीं बल्कि बिहार पुलिस की एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) द्वारा आयोजित एक सघन मॉक ड्रिल थी। इसका मुख्य उद्देश्य किसी भी संभावित आतंकी खतरे या आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेना था। *धमकियों के बीच सुरक्षा का कड़ा इम्तहान* पिछले कुछ समय से बिहार के विभिन्न न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं। इसी कड़ी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों को परखने के लिए यह युद्धाभ्यास किया गया। इस विशेष ऑपरेशन को पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू और अन्य न्यायाधीशों ने स्वयं अपनी उपस्थिति में देखा और एटीएस टीम की कार्यकुशलता का अवलोकन किया। *बस हाईजैक और बंधक संकट का रिहर्सल* मॉक ड्रिल के दौरान एक बेहद चुनौतीपूर्ण स्थिति तैयार की गई थी। अभ्यास में दिखाया गया कि पटना से राजगीर जा रही वैज्ञानिकों की एक बस को आतंकियों ने हाईजैक कर लिया है और हाई कोर्ट परिसर के भीतर कुछ लोगों को बंधक बना लिया गया है। सूचना मिलते ही एटीएस के कमांडो पूरी तैयारी के साथ एक्शन मोड में आ गए। *कमांडोज और डॉग स्क्वायड का एक्शन* एटीएस की टीम ने अत्याधुनिक रणनीतियों का पालन करते हुए पूरे परिसर की घेराबंदी की। इस ऑपरेशन में विभिन्न दस्ते शामिल थे। कमांडोज ने बिना समय गंवाए परिसर को चारों तरफ से घेर लिया। डॉग स्क्वायड ने संदिग्ध वस्तुओं की पहचान की, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने का सफल प्रदर्शन किया। अत्याधुनिक हथियारों से लैस एटीएस कमांडोज ने आतंकियों के साथ मुठभेड़ का प्रदर्शन किया और सभी बंधकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बड़हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्याकांड में संलिप्त 01 अभियुक्त गिरफ्तार

*निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 75 हजार रिश्वत लेते हुए SBI फील्ड ऑफिसर गिरफ्तार, जानिए पूरी खबर*

Leave a Comment