मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सारण पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में एसएसपी सारण का विशेष सत्र, प्रशिक्षु सिपाहियों को आधुनिक पुलिसिंग व कर्तव्यों की दी गई विस्तृत जानकारी”*

On: December 23, 2025 10:51 AM
Follow Us:
---Advertisement---

*”सारण पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में एसएसपी सारण का विशेष सत्र, प्रशिक्षु सिपाहियों को आधुनिक पुलिसिंग व कर्तव्यों की दी गई विस्तृत जानकारी”*

 

आज दिनांक 23 दिसंबर 2025 को वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष द्वारा बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र, सारण में संचालित प्रशिक्षु सिपाहियों के वर्ग में एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया।

 

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रशिक्षु सिपाहियों को भारत में पुलिस व्यवस्था के ऐतिहासिक विकास, आधुनिक भारत में पुलिस की भूमिका, अपराध की रोकथाम एवं नियंत्रण, जांच एवं विवेचना में सहयोग, नागरिक अधिकारों एवं मानवाधिकारों का संरक्षण, आपातकालीन सेवाएं एवं आपदा प्रबंधन, साथ ही सामुदायिक पुलिसिंग में सिपाही की भूमिका के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

 

इसके अतिरिक्त उन्होंने एक सक्षम एवं आदर्श पुलिस के लिए आवश्यक गुणों जैसे अनुशासन, ईमानदारी, धैर्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं संवेदनशीलता पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए प्रशिक्षु सिपाहियों को अपने कर्तव्यों के निर्वहन में इन मूल्यों को आत्मसात करने हेतु प्रेरित किया।

 

तत्पश्चात वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उक्त विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे गए, जिनके सही उत्तर देने वाले प्रशिक्षु सिपाहियों को उनका मनोबल एवं उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से पुरस्कृत किया गया।

 

इस कार्यक्रम में प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक श्री अब्दुर रहमान दानिश सहित अन्य पदाधिकारी एवं प्रशिक्षकगण उपस्थित रहे।

 

सारण पुलिस, आपकी सेवा में सदैव तत्पर…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Releted Post

मांझी।मांझी नगर पंचायत के शनिचरा बाजार स्थित मेन रोड पर श्री पाली क्लीनिक वेलनेस सेंटर का उद्घाटन

मांझी। बिहार के नवनियुक्त स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के कार्यभार संभालने के बाद

बिहार में एक नींबू तोड़ने पर बच्चे को पीट-पीट कर मार डाला, भीड़ बदला लेने पहुंची तो हुआ पथराव; 60 थानों की पुलिस तैनात*

*पटना हाई कोर्ट परिसर में बजे सायरन, उतरे कमांडो; ATS ने परखी सुरक्षा, बस हाईजैक और आतंकियों से मुठभेड़ का मॉक ड्रिल* बिहार की राजधानी पटना का उच्च न्यायालय परिसर आज उस समय किसी आपातकालीन स्थिति में नजर आने लगा, जब अचानक सुरक्षा बलों की गाड़ियां सायरन बजाते हुए परिसर में दाखिल हुईं। दरअसल, यह कोई वास्तविक हमला नहीं बल्कि बिहार पुलिस की एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) द्वारा आयोजित एक सघन मॉक ड्रिल थी। इसका मुख्य उद्देश्य किसी भी संभावित आतंकी खतरे या आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेना था। *धमकियों के बीच सुरक्षा का कड़ा इम्तहान* पिछले कुछ समय से बिहार के विभिन्न न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं। इसी कड़ी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों को परखने के लिए यह युद्धाभ्यास किया गया। इस विशेष ऑपरेशन को पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू और अन्य न्यायाधीशों ने स्वयं अपनी उपस्थिति में देखा और एटीएस टीम की कार्यकुशलता का अवलोकन किया। *बस हाईजैक और बंधक संकट का रिहर्सल* मॉक ड्रिल के दौरान एक बेहद चुनौतीपूर्ण स्थिति तैयार की गई थी। अभ्यास में दिखाया गया कि पटना से राजगीर जा रही वैज्ञानिकों की एक बस को आतंकियों ने हाईजैक कर लिया है और हाई कोर्ट परिसर के भीतर कुछ लोगों को बंधक बना लिया गया है। सूचना मिलते ही एटीएस के कमांडो पूरी तैयारी के साथ एक्शन मोड में आ गए। *कमांडोज और डॉग स्क्वायड का एक्शन* एटीएस की टीम ने अत्याधुनिक रणनीतियों का पालन करते हुए पूरे परिसर की घेराबंदी की। इस ऑपरेशन में विभिन्न दस्ते शामिल थे। कमांडोज ने बिना समय गंवाए परिसर को चारों तरफ से घेर लिया। डॉग स्क्वायड ने संदिग्ध वस्तुओं की पहचान की, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने का सफल प्रदर्शन किया। अत्याधुनिक हथियारों से लैस एटीएस कमांडोज ने आतंकियों के साथ मुठभेड़ का प्रदर्शन किया और सभी बंधकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बड़हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्याकांड में संलिप्त 01 अभियुक्त गिरफ्तार

*निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 75 हजार रिश्वत लेते हुए SBI फील्ड ऑफिसर गिरफ्तार, जानिए पूरी खबर*

Leave a Comment