मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मनेर पुलिस ने टॉप 10 अपराधी को किया गिरफ्तार:अवैध हथियार के साथ रोहित उर्फ एडी गिरफ्तार, कई मामले दर्ज*

On: December 23, 2025 2:30 AM
Follow Us:
---Advertisement---

*मनेर पुलिस ने टॉप 10 अपराधी को किया गिरफ्तार:अवैध हथियार के साथ रोहित उर्फ एडी गिरफ्तार, कई मामले दर्ज*

 

पटना के मनेर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल रोहित कुमार उर्फ एडी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।इस गिरफ्तारी की जानकारी पटना सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि पश्चिमी पटना क्षेत्र में टॉप 10 अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मनेर पुलिस को यह सफलता मिली है।एसपी सिंह ने बताया कि 20 दिसंबर 2025 को मनेर थाना क्षेत्र के माधोपुर में कुछ अपराधियों ने अपना दबदबा बनाने के लिए गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में मनेर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल से आकाश कुमार नामक एक अपराधी को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। उसके पास से भी एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ था।मनेर पुलिस ने इस घटना के संबंध में कांड संख्या 960/25 दर्ज किया था और घटना में शामिल अन्य दो अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि घटना में शामिल एक अपराधी खगौल थाना क्षेत्र के लखनी बिगहा में मौजूद है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने वहां छापेमारी कर रोहित कुमार उर्फ एडी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अपराधी रोहित कुमार उर्फ एडी की निशानदेही पर मनेर थाना क्षेत्र के मौलानीपुर स्थित उसके घर से एक देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस और एक मोबाइल बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, रोहित का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ मनेर और बिहटा थानों में कुल 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Releted Post

मांझी।मांझी नगर पंचायत के शनिचरा बाजार स्थित मेन रोड पर श्री पाली क्लीनिक वेलनेस सेंटर का उद्घाटन

मांझी। बिहार के नवनियुक्त स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के कार्यभार संभालने के बाद

बिहार में एक नींबू तोड़ने पर बच्चे को पीट-पीट कर मार डाला, भीड़ बदला लेने पहुंची तो हुआ पथराव; 60 थानों की पुलिस तैनात*

*पटना हाई कोर्ट परिसर में बजे सायरन, उतरे कमांडो; ATS ने परखी सुरक्षा, बस हाईजैक और आतंकियों से मुठभेड़ का मॉक ड्रिल* बिहार की राजधानी पटना का उच्च न्यायालय परिसर आज उस समय किसी आपातकालीन स्थिति में नजर आने लगा, जब अचानक सुरक्षा बलों की गाड़ियां सायरन बजाते हुए परिसर में दाखिल हुईं। दरअसल, यह कोई वास्तविक हमला नहीं बल्कि बिहार पुलिस की एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) द्वारा आयोजित एक सघन मॉक ड्रिल थी। इसका मुख्य उद्देश्य किसी भी संभावित आतंकी खतरे या आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेना था। *धमकियों के बीच सुरक्षा का कड़ा इम्तहान* पिछले कुछ समय से बिहार के विभिन्न न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं। इसी कड़ी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों को परखने के लिए यह युद्धाभ्यास किया गया। इस विशेष ऑपरेशन को पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू और अन्य न्यायाधीशों ने स्वयं अपनी उपस्थिति में देखा और एटीएस टीम की कार्यकुशलता का अवलोकन किया। *बस हाईजैक और बंधक संकट का रिहर्सल* मॉक ड्रिल के दौरान एक बेहद चुनौतीपूर्ण स्थिति तैयार की गई थी। अभ्यास में दिखाया गया कि पटना से राजगीर जा रही वैज्ञानिकों की एक बस को आतंकियों ने हाईजैक कर लिया है और हाई कोर्ट परिसर के भीतर कुछ लोगों को बंधक बना लिया गया है। सूचना मिलते ही एटीएस के कमांडो पूरी तैयारी के साथ एक्शन मोड में आ गए। *कमांडोज और डॉग स्क्वायड का एक्शन* एटीएस की टीम ने अत्याधुनिक रणनीतियों का पालन करते हुए पूरे परिसर की घेराबंदी की। इस ऑपरेशन में विभिन्न दस्ते शामिल थे। कमांडोज ने बिना समय गंवाए परिसर को चारों तरफ से घेर लिया। डॉग स्क्वायड ने संदिग्ध वस्तुओं की पहचान की, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने का सफल प्रदर्शन किया। अत्याधुनिक हथियारों से लैस एटीएस कमांडोज ने आतंकियों के साथ मुठभेड़ का प्रदर्शन किया और सभी बंधकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बड़हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्याकांड में संलिप्त 01 अभियुक्त गिरफ्तार

*निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 75 हजार रिश्वत लेते हुए SBI फील्ड ऑफिसर गिरफ्तार, जानिए पूरी खबर*

Leave a Comment