मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मूसेपुर में गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:रहुई पुलिस ने 76.5 किलो गांजा जब्त किया, सूचना के आधार पर छापेमारी कर कार्रवाई*

On: December 22, 2025 7:20 AM
Follow Us:
---Advertisement---

*मूसेपुर में गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:रहुई पुलिस ने 76.5 किलो गांजा जब्त किया, सूचना के आधार पर छापेमारी कर कार्रवाई*

 

नालंदा में भागन बीघा ओपी पुलिस ने रविवार को रहुई के मूसेपुर गांव से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। पुलिस ने एक खलिहान से 76.500 किलोग्राम गांजा जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खरूआरा गांव निवासी मनोज यादव और मूसेपुर गांव निवासी सन्टू यादव के रूप में हुई है,थाना प्रभारी रवि रंजन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मूसेपुर में एक खलिहान में गांजा छिपाकर रखा गया है। सूचना मिलने के बाद वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया और मजिस्ट्रेट को साथ लेकर छापेमारी की योजना बनाई गई।पुलिस टीम ने मजिस्ट्रेट के साथ मिलकर सन्टू यादव के खलिहान की घेराबंदी की। इस दौरान एक व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जबकि दूसरा खलिहान में छिपने की कोशिश कर रहा था। पुलिस बल की मदद से दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया।पूछताछ करने पर एक व्यक्ति ने अपना नाम मनोज यादव और दूसरे ने सन्टू यादव बताया। कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे गांजा का व्यापार करते हैं और उन्होंने खलिहान में गांजा छिपाकर रखा था। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खलिहान की तलाशी ली गई, जहां से कुल 14 बंडल गांजा बरामद हुआ, जिसका वजन 76.500 किलोग्राम था।पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस दोनों अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास का भी पता लगा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Releted Post

मांझी।मांझी नगर पंचायत के शनिचरा बाजार स्थित मेन रोड पर श्री पाली क्लीनिक वेलनेस सेंटर का उद्घाटन

मांझी। बिहार के नवनियुक्त स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के कार्यभार संभालने के बाद

बिहार में एक नींबू तोड़ने पर बच्चे को पीट-पीट कर मार डाला, भीड़ बदला लेने पहुंची तो हुआ पथराव; 60 थानों की पुलिस तैनात*

*पटना हाई कोर्ट परिसर में बजे सायरन, उतरे कमांडो; ATS ने परखी सुरक्षा, बस हाईजैक और आतंकियों से मुठभेड़ का मॉक ड्रिल* बिहार की राजधानी पटना का उच्च न्यायालय परिसर आज उस समय किसी आपातकालीन स्थिति में नजर आने लगा, जब अचानक सुरक्षा बलों की गाड़ियां सायरन बजाते हुए परिसर में दाखिल हुईं। दरअसल, यह कोई वास्तविक हमला नहीं बल्कि बिहार पुलिस की एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) द्वारा आयोजित एक सघन मॉक ड्रिल थी। इसका मुख्य उद्देश्य किसी भी संभावित आतंकी खतरे या आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेना था। *धमकियों के बीच सुरक्षा का कड़ा इम्तहान* पिछले कुछ समय से बिहार के विभिन्न न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं। इसी कड़ी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों को परखने के लिए यह युद्धाभ्यास किया गया। इस विशेष ऑपरेशन को पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू और अन्य न्यायाधीशों ने स्वयं अपनी उपस्थिति में देखा और एटीएस टीम की कार्यकुशलता का अवलोकन किया। *बस हाईजैक और बंधक संकट का रिहर्सल* मॉक ड्रिल के दौरान एक बेहद चुनौतीपूर्ण स्थिति तैयार की गई थी। अभ्यास में दिखाया गया कि पटना से राजगीर जा रही वैज्ञानिकों की एक बस को आतंकियों ने हाईजैक कर लिया है और हाई कोर्ट परिसर के भीतर कुछ लोगों को बंधक बना लिया गया है। सूचना मिलते ही एटीएस के कमांडो पूरी तैयारी के साथ एक्शन मोड में आ गए। *कमांडोज और डॉग स्क्वायड का एक्शन* एटीएस की टीम ने अत्याधुनिक रणनीतियों का पालन करते हुए पूरे परिसर की घेराबंदी की। इस ऑपरेशन में विभिन्न दस्ते शामिल थे। कमांडोज ने बिना समय गंवाए परिसर को चारों तरफ से घेर लिया। डॉग स्क्वायड ने संदिग्ध वस्तुओं की पहचान की, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने का सफल प्रदर्शन किया। अत्याधुनिक हथियारों से लैस एटीएस कमांडोज ने आतंकियों के साथ मुठभेड़ का प्रदर्शन किया और सभी बंधकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बड़हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्याकांड में संलिप्त 01 अभियुक्त गिरफ्तार

*निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 75 हजार रिश्वत लेते हुए SBI फील्ड ऑफिसर गिरफ्तार, जानिए पूरी खबर*

Leave a Comment