स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए डॉ रोहित कुमार को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित
मांझी।मांझी प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत बंगरा पंचायत के स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र को जिले में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 92.6% मिलने पर शनिवार को जिला के सभागार में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और सिविल सर्जन राजकुमार चौधरी द्वारा मांझी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रोहित कुमार और बंगरा के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मधु कुमारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आपको बता दें कि पूर्व में भी मटियार पंचायत के
स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र को 87.23% अंक से राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा डॉ रोहित कुमार और स्वास्थ्य अधिकारी प्रियंका चन्दौलीया को पुरस्कृत किया गया है। इस सम्बंध में पूछे जाने पर डॉ रोहित कुमार ने बताया कि यहाँ के लोगों के लिए यह गौरव की बात है कि इस प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दो दो स्वास्थ्य केंद्र को अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया है। इस केंद्र के विकास के लिए सरकार अलग से आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। आपको बता दें कि यह प्रमाण पत्र उन स्वास्थ्य केंद्र को दिया जाता है जो गुणवत्ता, स्वक्षता, और रोगी देखभाल के 7 निर्धारित क्षेत्रों में उतीर्ण पाये जाते हैं।जिसका उद्देश्य मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।




