मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

शिक्षकों के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर ई. आनंद पुष्कर ने जिलाधिकारी सिवान के संज्ञान में दिया

On: March 11, 2026 12:26 PM
Follow Us:
---Advertisement---

शिक्षकों के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर ई. आनंद पुष्कर ने जिलाधिकारी सिवान के संज्ञान में दिया

जिलाधिकारी ने डीईओ को बुला कर 15 दिनों में सभी मांगों को पूरा करने का आदेश दिया

छपरा। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एन.डी.ए. प्रत्याशी ई.आनंद पुष्कर ने सिवान जिला अधिकारी महोदय से मुलाकात कर जिले के शिक्षकों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को एक दिन पूर्व ही संज्ञान में लाया था। खासकर शहरी क्षेत्र के शिक्षकों के अद्यतन आवास भत्ता (10%), विद्यालय अध्यापक / विशिष्ट शिक्षक व प्रधानाध्यापकों का अन्तर-वेतन भुगतान, कुछेक शेष बचे शिक्षकों की अद्यतन महंगाई भत्ता (58%) का भुगतान करने, ऐच्छिक स्थानांतरण करने, प्रोन्नति का लाभ देने , लंबित देय ए.सी.पी. का लाभ देने,, सितम्बर 2025 में नियुक्त परिचारी व विद्यालय सहायक के वेतन भुगतान, आदेशपाल की प्रोन्नति सहित विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर श्री पुष्कर के द्वारा बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ, सिवान के जिला सचिव श्री वीरेन्द्र कुमार, कोषाध्यक्ष श्री मनन प्रसाद सिंह, परीक्षा सचिव श्री मनोरंजन कुमार सिंह, परीक्षा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र कुमार राम प्रखंड सचिव , सिवान सदर श्री राजीव कुमार आनंद, शिक्षक नेता श्री सुनील कुमार एवं बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ, सारण के प्रमंडलीय संयुक्त सचिव लाल बाबू सिंह की उपस्थिति में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ज्ञापन सौंपा गया। जिला अधिकारी, सिवान के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी, सिवान को बुलाकर सभी मसलों का 15 दिनों के अन्दर निष्पादन का निर्देश देते हुए आश्वस्त किया कि शिक्षकों की जिला स्तरीय सभी समस्याओं का निपटारा होगा।। शिक्षकों की समस्यायों के निष्पादन के लिए जिला अधिकारी महोदय की सक्रियता के लिए श्री पुष्कर ने समस्त शिक्षक साथियों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया है। श्री पुष्कर ने कहा कि अपने विद्यालय परिवार के लिए उन्होंने शिक्षकों सदैव ही काम किया है, आगे भी काम करते रहेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Releted Post

सारण जिले के जलालपुर प्रखंड के पोझिया गांव में गुरुवार की रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब कोयला

*बिहार पुलिस ने गृहभेदन कांड का सफल उद्भेदन!*

गोपालगंज में सोमवार देर शाम अपराधियों ने एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के हथुआ-कुसौधी मुख्य मार्ग पर सेमराव गांव

*मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव, दिनदहाड़े पशु आहार व्यवसायी को मारी गोली, इलाके में दहशत का माहौल*

जालालपुर, सारण में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत हो चुकी है। एवरग्रीन पब्लिक स्कूल अब प्ले क्लास से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनक

जलालपुर।प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंगोलपुर मठिया में बिहार दिवस को लेकर विद्यालय के शिक्षकों

Leave a Comment