मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सारण पुलिस सुधिजनों से अपील करती है कि वे अवैध शराब के निर्माण, भंडारण या परिवहन संबंधी किसी भी

On: February 28, 2026 1:11 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*विगत 24 घंटे में सारण पुलिस द्वारा 06 शराब भट्ठी सहित 12600 ली0 अर्धनिर्मित शराब विनष्ट, 314 ली० शराब जप्त, 03 गिरफ्‌तार*

वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन में जिले भर में अवैध शराब के परिवहन, भंडारण, सेवन, कारोबार एवं कारोबारियों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में विभिन्न थाना क्षेत्र में थाना पुलिस टीम द्वारा छापामारी किया गया। इस छापामारी के दौरान अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त 06 भट्ठी सहित लगभग 12,600 लीटर अर्धनिर्मित शराब को मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। इस दौरान कुल-314.11 लीटर अवैध शराब (देशी शराब-313.75 ली०, विदेशी शराब-0.36 ली०) जप्त कर 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

यह अभियान जिले में अवैध शराब कारोबार को पूरी तरह समाप्त करने की दिशा में एक सशक्त कदम है। वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देषन में इस प्रकार की कार्रवाई आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगी तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सारण पुलिस सुधिजनों से अपील करती है कि वे अवैध शराब के निर्माण, भंडारण या परिवहन संबंधी किसी भी जानकारी को तुरंत जिला नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन नं0-9031036406, या स्थानीय पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम और पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

सारण पुलिस, आपकी सेवा में सदैव तत्पर…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment