स्व हरदेव यादव के निर्वाण दिवस पर 2 फ़रवरी को होगा सभा का आयोज
मांझी।मांझी प्रखंड मुख्यालय के समीप बैठक आयोजित कर स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक व पंचायती राज के प्रारम्भ से मांझी ग्राम पंचायत के आजीवन मुखिया रहे स्व हरदेव यादव के निर्वाण दिवस दिनांक 2 फ़रवरी 2026 रोज सोमवार को समय 11:30 बजे से मांझी कंचनपुर स्थित हरदेव यादव कन्या उच्च विद्यालय के प्रांगण में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धांजलि सभा एवं विचार संगोष्ठी का आयोजन करने का निर्णय किया गया है।कार्यक्रम के संयोजक युवा नेता ई सौरभ सन्नी ने बताया की मांझी क्षेत्र की विकास यात्रा में स्व हरदेव यादव का योगदान अविस्मरणीय है। समाज सुधारक के रूप में उन्होंने छुआछूत व सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध कार्य करने के साथ ही समाज के कमजोर लोगों के लिए आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कार्य किए। राजनेता के रूप में उन्होंने सभी वर्गो के हित में कार्य किया, वो सामाजिक समरसता के प्रतीक थे। श्रद्धांजलि सभा एवं विचार संगोष्ठी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवी, बुद्धिजीवी लोग पधारेंगे।बैठक में सत्य नारायण यादव मुखिया,रंजन शर्मा,नेहाल खान,पिंटू ओझा, अमिरुद्दीन प्रधानाचार्य, राजू दास,जयराम यादव बीडीसी, बच्चा चौधरी शिक्षक,इंद्रजीत सिँह,लालबाबू चौधरी, सुरेश यादव, नागेंद्र ठाकुर, रामचंद्र यादव, रंजीत यादव, जावेद इत्यादि शामिल थे।






