मांझी थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
मांझी थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की एक बैठक की गई. बैठक में प्रशासन ने सरस्वती पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया. बैठक में कहा गया कि अगर कोई इस आदेश का उल्लंघन करेंगे तो उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी. थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डी एस पी देव आशीष हंस ने बताया कि सरस्वती पूजा के आयोजन के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। बिना लाइसेंस पूजा करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस बैठक में बताया गया कि सरस्वती पूजा के लिए विभिन्न गांवों और स्थानों से लाइसेंस हेतु आवेदन प्राप्त हुए हैं. प्रशासन ने सभी पूजा समितियों से नियमों का पूर्ण पालन करने, समय पर लाइसेंस प्राप्त करने और शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व का आयोजन सुनिश्चित करने की अपील की. इस अवसर पर मिथलेश सिंह तथा रामाधार सिंह के अलावा उमाशंकर ओझा, कृष्णा सिंह पहलवान, शैलेश्वर मिश्रा, संजीत साह,नागेन्द्र ठाकुर
सहित पूजा समिति के सदस्य भी मौजूद रहे.






