सांसद खेल महोत्सव का भव्य समापन
जलालपुर । स्थानीय हाईस्कूल प्रांगण में आयोजित सांसद खेल महोत्सव का आज भव्य समापन हो गया। समापन समारोह के अवसर पर महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने सफल खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों तथा सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों को सम्मानित किया।
इस मौके पर सांसद ने कहा कि खेलों से सामाजिक एकता को मजबूती मिलती है और युवाओं के सर्वांगीण विकास में खेलों की अहम भूमिका होती है। खेल न केवल स्वस्थ समाज की नींव रखते हैं, बल्कि अनुशासन और भाईचारे की भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के “फिट इंडिया” संदेश को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत की गई थी, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को खेलों से जोड़कर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।
समापन समारोह में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और खेल प्रेमी उपस्थित थे।
सांसद खेल महोत्सव का भव्य समापन जलालपुर । स्थानीय हाईस्कूल प्रांगण में आयोजित सांसद खेल महोत्सव का आज भव्य समापन हो गया।
On: December 25, 2025 2:39 PM
---Advertisement---






