*सारण पुलिस की विगत् 24 घंटे में बड़ी कार्रवाई, 46 वारंटी सहित 81 अभियुक्त किये गये गिरफ्तार, मादक पदार्थ एवं वाहन भी बरामद*
वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा दिये गये निर्देश के आलोक में असामाजिक तत्वों / अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं शराब के सेवन / विक्री/ भंडारण / निर्माण / परिवहन आदि पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्टी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक-20.12.2025 को विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में कुल 81 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें-
01. वारंट में:-46 अभियुक्त
02. शराब सेवन में:-13 अभियुक्त
03. शराब कारोबार में:-12 अभियुक्त
04. हत्या का प्रयास में:-06 अभियुक्त
05. अपहरण में:-01 अभियुक्त
06. एनडीपीएस एक्ट में:-01 अभियुक्त
07. चोरी में:-02 अभियुक्त
जिले में अपराध नियंत्रण एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिकोण से कुल-39 वाहनों से 54,500 रूपया जुर्माना राशि वसूली गई। साथ ही जिला अंतर्गत कुल शराब-10.95 ली०, अपहृता-01, गांजा-27.20 ग्राम, नगद-1809 रूपये, मोटरसाइकिल-01 एवं हाईवा ट्रक-01 बरामद ।






