मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

*लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल*

On: March 15, 2026 2:14 AM
Follow Us:
---Advertisement---

*लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल*

मधुबनी के राजनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने लूट की घटनाओं में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटी गई मोटरसाइकिल समेत कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं। इनमें बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल है।मधुबनी एसपी योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि बेगूसराय जेल से छूटने के बाद राजनगर थाना क्षेत्र के ललित लक्ष्मीपुर गांव निवासी मनीष सहनी ने अपने साथियों के साथ मिलकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया था। उसके गैंग में गांव के ही सोनू सहनी, मिथिलेश प्रसाद और राजनगर थाना क्षेत्र के शिवीपट्टी गांव निवासी संतोष कुमार यादव शामिल थे।एसपी ने बताया कि जयनगर में लूटी गई मोटरसाइकिल के साथ पकड़े जाने के बाद जब इन सभी से पूछताछ की गई, तो उन्होंने कई घटनाओं का खुलासा किया। आरोपियों ने बताया कि बीते गुरुवार को एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव और शुक्रवार को एक बैंककर्मी से बाइक और बैग लूटने की कोशिश की थी। असफल होने पर दोनों पर गोली चला दी गई थी।पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 किलो 630 ग्राम गांजा, एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, लूट की तीन मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एसपी योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि ये अपराधी मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और बेगूसराय जैसे रेल क्षेत्रों में डकैती सहित कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। हालांकि मधुबनी जिले में इनका पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज नहीं था। अपराध करने के बाद ये दूसरे क्षेत्रों में छिप जाते थे, लेकिन पुलिस की कार्रवाई में इन्हें पकड़ लिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Releted Post

सारण जिले के जलालपुर प्रखंड के पोझिया गांव में गुरुवार की रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब कोयला

*बिहार पुलिस ने गृहभेदन कांड का सफल उद्भेदन!*

गोपालगंज में सोमवार देर शाम अपराधियों ने एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के हथुआ-कुसौधी मुख्य मार्ग पर सेमराव गांव

*मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव, दिनदहाड़े पशु आहार व्यवसायी को मारी गोली, इलाके में दहशत का माहौल*

जालालपुर, सारण में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत हो चुकी है। एवरग्रीन पब्लिक स्कूल अब प्ले क्लास से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनक

जलालपुर।प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंगोलपुर मठिया में बिहार दिवस को लेकर विद्यालय के शिक्षकों

Leave a Comment