शिक्षा विद् रामदेव पांडेय व माता राजपति देवी मेमोरियल क्विज प्रतियोगिता में दो हजार से अधिक प्रतिभागियों ने लिया भा
जलालपुर। शिक्षा विद् रामदेव पांडेय व माता राजपति देवी स्मृति सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा में जलालपुर मांझी तथा रिविलगंज प्रखंड के दर्जन भर से अधिक परीक्षा केन्द्रों पर 2000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।इस आशय की जानकारी देते हुए योगी बाबा क्विज क्लब के संचालक अखिलेश्वर पांडेय ने बताया कि परीक्षा तीन वर्गों सातवीं -आठवीं, नवी -दसवीं तथा 11वीं से ऊपर के लिए आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि जलालपुर प्रखंड के जलालपुर,मंगोलापुर, खोरोडीह,हसुलाहीं, देवरिया,मुसेहरी अनवल बनकटा, सम्होता, कोपा, भटवलिया तथा रिविलगंज प्रखंड के मैंनपूरा व मांझी प्रखंड के मरहां सहित कई अन्य केन्द्रों पर यह परीक्षा आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ग से 40 अव्वल प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। जिसमे आधी छात्राएं होगी। सभी चयनित प्रतिभागियों को शिक्षाविद के स्मृति दिवस 28 जनवरी को देवरिया ग्राम में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा।सम्मान समारोह में कई समाजसेवियों व कला प्रेमियों को भी सम्मानित किया जाएगा।






