- *मकर संक्रांति के अवसर पर बंगाली घाट का संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर दिए गए दिशानिर्देश*
मकर संक्रांति के अवसर पर जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा डोरीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगाली घाट स्थित स्नान घाट का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा स्नान को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा, भीड़ एवं यातायात नियंत्रण, स्वच्छता, आपात सेवाओं तथा विधि-व्यवस्था की समीक्षा की गई। मौके पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों को पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, गोताखोर एवं आपदा प्रबंधन टीम की व्यवस्था, प्राथमिक उपचार सुविधा, सार्वजनिक उद्घोषणा तथा सतत निगरानी सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।






