मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

*जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा ईवीएम वेयरहाउस का भौतिक निरीक्षण*

On: January 14, 2026 12:21 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा ईवीएम वेयरहाउस का भौतिक निरीक्षण

आज दिनांक 14.01.2026 को जिलाधिकारी, सारण एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा संयुक्त रूप से सदर स्थित ईवीएम मशीन वेयरहाउस का आंतरिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान द्वय अधिकारियों ने वेयरहाउस परिसर में प्रवेश व्यवस्था, ईवीएम मशीनों के सुरक्षित रखरखाव और सुव्यवस्था की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के समय ईवीएम मशीनों की सुरक्षा से संबंधित सभी प्रावधानों को सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

निरीक्षण के क्रम में परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, नियंत्रण कक्ष की निगरानी व्यवस्था तथा सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की स्थिति की विस्तारपूर्वक जानकारी ली गई। अधिकारियों ने चौबीसों घंटे निगरानी व्यवस्था को सक्रिय बनाए रखने तथा प्रत्येक गतिविधि के नियमित अभिलेखों के संधारण पर जोर दिया। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतने का स्पष्ट निर्देश दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment