मांझी।माँझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अपने कार्य क्षेत्र में सेवाओं को सुदृढ़ करने और क्षेत्र में मरीजों को आधुनिक व गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्धकराने की दिशा को लेकर तीन बार कायाकल्प एवार्ड का हकदार रहा है। मांझी स्वास्थ्य केंद्र राज्य में रैंकिंग के नम्बर में 93.38 है। सरकार द्वारा इस स्वास्थ्य केंद्र को मॉडल हेल्थ सेंटर के रूप में विकसित करने की दिशा में चयनित किये जाने के बाद स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रोहित कुमार ने बताया की अब मांझी सीएचसी को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर विकसित किया जाएगा मॉडल हेल्थ सेंटर होने के बाद यहां गंभीर बीमारियों के इलाज और बड़े ऑपरेशन के लिए मरीजों को जिला मुख्यालय या बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। प्रखंड स्तर पर ही बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी।उन्होंने कहा कि प्रसूति शल्य कक्ष को भी मॉडल स्वरूप में विकसित किया जायेगा। डॉ रोहित कुमार कहा कि मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अंतर्गत चयनित मांझी सीएचसी में प्रसव कक्ष, मातृ एवं स्त्री रोग ऑपरेशन कक्ष तथा लेबर रूम में सभी आवश्यक उपकरण लगाए जाएंगे।इससे सुरक्षित प्रसव के साथ नवजात की बेहतर देखभाल संभव हो सकेगी।मांझी को मॉडल स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित होने से ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को इलाज के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। प्रसव, ऑपरेशन और गंभीर बीमारियों का उपचार स्थानीय स्तर पर ही किया जायेगा। आपको बता दे कि स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को ईलाज के साथ परिसर में लगे फूलों के अत्याधुनिक बगीचेआसपास के हवा को शुद्ध करने का काम करते हैं। पीने के लिए आर ओ वाटर, फ्रंट परिसर में लगे जिम पार्क,अत्याधुनिक डेकोरेशन झरना के साथ साफ सुथरा माहौल मरीजों का तनाव कम करने के साथअस्पताल का खूबसूरती बढ़ाते हैं।
मांझी।माँझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अपने कार्य क्षेत्र में सेवाओं को सुदृढ़ करने और क्षेत्र में मरीजों को आधुनिक व गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध
On: January 14, 2026 11:06 AM
---Advertisement---






